विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2013

मेरे और बिपाशा के बीच गहरा रिश्ता : डिनो मोरिया

मेरे और बिपाशा के बीच गहरा रिश्ता : डिनो मोरिया
उन्होंने कहा, मेरा और बिपाशा का आज भी काफी अच्छा रिश्ता है। हां, हम एक समय एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे थे और लोग इसे अलग रूप में देखना चाहते थे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: अभिनेता से फिल्म निर्माता बने डिनो मोरिया के सेहत से जुड़े ब्रांड 'डीएम फिटनेस' का उद्घाटन उनकी पूर्व महिला मित्र अभिनेत्री बिपाशा बसु ने किया। दोनों भले ही इस रिश्ते से बाहर आ गए हों, लेकिन डिनो का कहना है कि दोनों आज भी अच्छे मित्र हैं।

वर्ली सीफेस में रविवार को इसका उद्घाटन किया गया जहां लोग मुफ्त में टहल और दौड़ सकेंगे।

डिनो और बिपाशा 90 के दशक में एक-दूसरे के मित्र थे और दोनों ने फिल्म राज में एक साथ काम भी किया था। डिनो ने कहा, बिपाशा एक बेहतरीन इंसान हैं। हम दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ रहे हैं।

उन्होंने कहा, मेरा और बिपाशा का आज भी काफी अच्छा रिश्ता है। हां, हम एक समय एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे थे और लोग इसे अलग रूप में देखना चाहते थे। हम दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं और हम दोनों का रिश्ता काफी मजबूत है।

यह जोड़ा पांच सालों तक एक दूसरे के साथ था और इन दोनों के बीच अलगाव होने के बाद बिपाशा ने अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ समय बिताना शुरू किया था हालांकि इन दोनों के बीच भी अब अलगाव हो गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डिनो मोरिया, बिपाशा बसु, बॉलीवुड न्यूज, Dino Morea, Bipasha Basu, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com