विज्ञापन

Exclusive: 'ये जवानी है दीवानी' की दीपिका पादुकोण की मम्मी ने रणबीर कपूर को बताया 'बदमाशियों' का दूसरा नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस डॉली अहलूवालिया ने कहा कि दीपिका पादुकोण ने मुझे मां जैसा एहसास दिलाया. वह बहुत ही शानदार एक्ट्रेस हैं. इसके साथ उन्होंने अयान मुखर्जी को फिल्म में कास्ट करने को लेकर धन्यवाद भी दिया.

Exclusive: 'ये जवानी है दीवानी' की दीपिका पादुकोण की मम्मी ने रणबीर कपूर को बताया 'बदमाशियों' का दूसरा नाम
ये जवानी है दीवानी को 31 मई को हुए 12 साल
नई दिल्ली:

ये जवानी है दीवानी (Yeh Jawaani Hai Deewani) साल 2013 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी. जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आई तो बॉक्स ऑफिस पर और तमाम फिल्मों को पीछे कर दिया. इस फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अहम कैरेक्टर में नजर आए थे. यह रणबीर और दीपिका की दूसरी फिल्म थी. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं. हालांकि ब्रेकअप के बाद वह इस फिल्म में नजर आए थे. इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था और यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई थी. आज 31 मई को इस फिल्म को रिलीज हुए 12 साल से ज्यादा हो गए हैं. आज भी दर्शक इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं और फिल्म के गाने सुनना पसंद करते हैं. यह फिल्म यूथ की पहली पसंद है. क्योंकि इसमें चार दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो मनाली से उदयपुर में जाकर खत्म होती है. इस फिल्म में डोली अहलूवालिया (Dolly Ahaluwalia) ने भी अहम किरदार निभाया है. डॉली ने फिल्म में दीपिका पादुकोण की मां का किरदार निभाया था. फिल्म में उनका किरदार तो छोटा था लेकिन उनके सींस ने फिल्म में चार चांद लगा दिए थे. हाल ही में डोली ने NDTV से बात की और पुराने दिनों को याद किया.

एक्ट्रेस ने ये कहा

एक्ट्रेस में फिल्म ये जवानी है दीवानी की यादों को ताजा करते हुए कहा कि सबसे पहले मैं अयान मुखर्जी के बारे में कहना चाहूंगी, उनको लगा कि मैं फिल्म में दीपिका की मां का किरदार कर पाऊंगी. इस फिल्म में रणबीर, दीपिका बहुत अच्छे कलाकार थे. आपके साथ माहौल अच्छा होता तो आप जो कैरेक्टर दिखाना चाहते हो उसमें बहुत मदद मिलती है. शूट के दौरान बहुत अच्छा माहौल था. सभी यंग लोग थे और फ्रेंडली थे. एक अलग तरीके की एनर्जी थी. आज मुझे बहुत खुशी है कि फिल्म को रिलीज हुई 12 साल हो गए हैं. मेरी रणबीर और दीपिका के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी. दीपिका ने मुझे मां का एहसास दिलाया. उन्होंने मुझे बहुत बड़ा सम्मान दिया. वो एक बहुत ही शानदार इंसान हैं.

कौन हैं डॉली अहलूवालिया? 

डॉली बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपनी असली पहचान फिल्म विक्की डोनर से बनाई थी. इस फिल्म में उन्होंने आयुष्मान खुराना की मां का किरदार निभाया था. बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म सितारे जमीन पर में भी आमिर खान की मां का किरदार निभाया. इसके अलावा फिल्म कैलोरी में भी एक्ट्रेस नजर आईं. अब दर्शकों को उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स का काफी बेसब्री से इंतजार है.

'ये जवानी है दीवानी' का कलेक्शन

जैसा कि हम जानते हैं कि रणबीर कपूर की यह फिल्म साल 2013 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी. अगर फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की बात करें तो फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 319 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन किया था. इस फिल्म ने सिर्फ भारत में 178 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस फिल्म का कुल बजट 70-80 करोड रुपये बताया गया था.

ये भी पढ़ें:  अभिजीत ने 'चुनरी चुनरी' सॉन्ग को बताया 'भजन' तो सिंगर सुधीर यदुवंशी का आया जवाब, 'ये तो ऑडियंस बताएगी'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com