विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2014

चोटिल हुए हनी सिंह, शाहरुख के 'सलाम! द टूर' की प्रस्तुति से चूके

चोटिल हुए हनी सिंह, शाहरुख के 'सलाम! द टूर' की प्रस्तुति से चूके
हनी सिंह की फाइल तस्वीर
नई दिल्ली:

गायक-रैपर हनी सिंह वैसे तो अभिनेता शाहरुख खान के सलाम टूर का हिस्सा हैं, लेकिन चोटिल होने के कारण वह अगली प्रस्तुतियों में भाग नहीं ले सकेंगे।

हनी के प्रवक्ता ने बताया कि शाहरुख की टीम के साथ सलाम टूर के तहत ह्यूस्टन, न्यूजर्सी और वाशिंगटन डीसी में एक के बाद एक प्रस्तुतियां दे चुके हनी सिंह अमेरिका में होने वाली शेष तीन प्रस्तुतियों में भाग नहीं ले सकेंगे। हनी सिंह 26 और 27 सितंबर को होने वाले कार्यक्रमों में भाग नहीं लेंगे।

प्रवक्ता ने कहा, हमें यह बताते हुए बेहद अफसोस हो रहा है कि हनी सिंह शिकागो (26), वैंकुवर (27) और सेन जोस (28) में सलाम टूर कार्यक्रम में प्रस्तुति नहीं दे सकेंगे। वह दुर्घटनावश फिसल कर गिर पड़े, जिससे उन्हें चोट आई है और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने के लिए कहा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हनी सिंह, यो यो हनी सिंह, शाहरुख खान, सलाम टूर, हनी सिंह चोटिल, Honey Singh, Yo Yo Honey Singh, Shahrukh Khan, Slam! The Tour
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com