- अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए एक पोर्टल के दफ्तर पहुंची थीं प्रियंका
- ड्वेन ने बीच इंटरव्यू में किया प्रियंका को किस और उन्हें कहा 'स्टार'
- मियामी में बेवॉच के प्रीमियर के रेडकार्पेट पर भी ड्वेन ने किया था ऐसा
नई दिल्ली:
लगता है हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन को हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कुछ ज्यादा ही पसंद आ गई हैं. हाल ही में मियामी में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के प्रीमियर में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा को अचानक उनके को-स्टार ड्वेन जॉनसन ने चूम लिया और सारी निगाहे उनकी तरफ मुड़ गईं. लेकिन लगता है 'द रॉक' नाम से प्रसिद्ध यह हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा की हर अदा पर कायल हैं. अब इंटरव्यू देती प्रियंका की बातों से ड्वेन इतना इंप्रैस हुए कि उन्हें बीच इंटरव्यू के दौरान ही चूम लिया. बता दें कि मियामी में भी कुछ ऐसा ही हुआ था जब प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के प्रीमियर के दौरान इंटरव्यू दे रही थीं और अचानक वहां से गुजरते हुए ड्वेन ने उन्हें किस कर लिया था.
मियामी में ऐसा क्यों हुआ तब तो प्रियंका चोपड़ा कुछ नहीं कह पायीं, लेकिन इस बार प्रियंका ने इस राज का खुलासा किया है कि आखिर ड्वेन उन्हें अचानक आकर किस क्यों करते हैं. दरअसल इन दिनों प्रियंका अपनी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की पूरी टीम के साथ यह इसके प्रमोशन में बिजी हैं. इसी प्रमोशन के लिए फिल्म की टीम एक इंटरटेनमेंट पोर्टल हॉलीवुड 'एक्सवायजी' पर पहुंची. यहां प्रियंका चोपड़ा अपना इंटरव्यू दे रही थीं. वह इंटरव्यू के दौरान यह बता रही थीं कि उन्हें 'बेवॉच' कितनी पसंद है कि तभी पीछे से ड्वेन जॉनसन आए और उन्होंने उनके गालों को आकर चूम लिया. 
हालांकि सामने लगे शीशे में प्रियंका ने उन्हें आते हुए देख लिया और वह समझ गईं और थोड़ी तैयार भी हो गईं. प्रियंका ने ड्वेन से भी कहा कि उन्होंने उन्हें पीछे से आते हुए देख लिया. ड्वेन आए और उन्हें किस कर के तुरंत वहां से यह कहते हुए चले गए कि 'प्रियंका अमेजिंग हैं और वह उनकी स्टार हैं.' इतना ही नहीं, इसके बाद इंटरव्यू करने वाले ने जब प्रियंका से पूछा कि ड्वेन ने प्रीमियर पर भी ऐसा किया था, तो प्रियंका ने कहा, 'शायद उन्हें मेरे बाल बहुत पसंद हैं.'
'बेवॉच' 90 के दशक की इसी नाम की टीवी सीरीज पर आधारित फिल्म है. प्रियंका इस फिल्म में विक्टोरिया के किरदार में नजर आएंगी. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इसके अलावा अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन में भी नजर आ चुकी हैं. हाल ही में प्रियंका न्यूयॉक में आयोजित हुए मेट गाला 2017 में भी नजर आ चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Baywatch, Baywatch Priyanka Chopra, Dwayne Johnson, The Rock Dwayne Johnson, Priyanka Miami Pictures, Dwayne Kiss Priyanka