बजरंगी भाईजान के साथ चलेगा 'बाजी राव मस्तानी' का ट्रेलर

बजरंगी भाईजान के साथ चलेगा 'बाजी राव मस्तानी' का ट्रेलर

फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से सलमान की तस्वीर

मुंबई:

सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजी राव मस्तानी' का ट्रेलर जोड़ा जाएगा, यानी बजरंगी भाईजान सिनेमा घरों में बजी राव मस्तानी का प्रचार करेंगे।

ज़ाहिर है की सलमान ख़ान की बड़ी फैन फॉलोइंग है और फिल्म ईद पर रिलीज़ हो रही है। इसलिए उम्मीद है कि फिल्म को ना सिर्फ बड़ी ओपनिंग मिलेगी बल्कि बड़ी संख्या में दर्शक 'बजरंगी भाईजान' को देखेंगे।

ऐसे में फिल्म 'बाजी राव मस्तानी' का ट्रेलर भी ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचेगा। ये भी एक इत्तेफाक़ ही है कि कई साल पहले फिल्म 'बाजी राव मस्तानी' को संजय लीला भंसाली सलमान ख़ान के साथ बनाने वाले थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मगर किसी कारण से फिल्म में देरी होती चली गई क्योंकि सलमान इस फिल्म को नहीं कर सके और फिर संजय लीला भंसाली ने 'बाजी राव मस्तानी' को रणवीर सिंह के साथ बनाने का फैसला किया। अब उसी बाजी राव का ट्रेलर सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान के साथ जोड़ा जा रहा है।