विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2013

'आशिकी-2' में मूल फिल्म जैसा होगा संगीत : मोहित सूरी

'आशिकी-2' में मूल फिल्म जैसा होगा संगीत : मोहित सूरी
साल 1990 में आई रोमांटिक फिल्म 'आशिकी' का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। फिल्म में 11 गाने थे। फिल्म का संगीत उस समय युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था।
मुंबई: बॉलीवुड फिल्म निर्देशक मोहित सूरी का कहना है कि उनकी फिल्म 'आशिकी 2' में 10 गाने हैं। गीतों का संगीत निर्माण समसामयिक संगीत को ध्यान में रखकर किया गया है, लेकिन इनमें मूल फिल्म के गीतों की झलक मौजूद है।

साल 1990 में आई रोमांटिक फिल्म 'आशिकी' का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। फिल्म में 11 गाने थे। फिल्म का संगीत उस समय युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था।

'आशिकी 2' के निर्देशक सूरी ने कहा कि इस फिल्म में 10 गाने हैं। हमने मूल फिल्म के गानों के संगीत की झलक बनाए रखने की कोशिश की है। लेकिन 21 सालों के  अंतराल का कुछ तो असर होगा ही। फिल्म में आदित्य राय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है, पर प्रदर्शन की तारीख अभी तय नहीं की गई है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आशिकी -2, मोहित सूरी, आशिकी-2 के गाने, Aashiqui-2, Mohit Suri, Song Of Aashiqui-2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com