विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2024

24 साल बाद देश लौटीं ममता कुलकर्णी ने अंडरवर्ल्ड-बॉलीवुड पर किए कई चौंकाने वाले खुलासे

90 के दशक की अभिनेत्री ममता कुलकर्णी 24 साल बाद भारत लौट चुकी हैं. भारत आने के बाद  NDTV से खास बातचीत में ममता ने कई खुलासे किए हैं और बॉलीवुड को छोड़ने की वजह भी बताई.

24 साल बाद भारत लौटीं ममता कुलकर्णी
  1. मां की वजह से बनीं अभिनेत्री: ममता कुलकर्णी ने कहा, "एक मकसद के लिए मेरा जन्म हुआ था. मेरा जन्म बॉलीवुड के लिए नहीं हुआ था. मेरी मां बचपन में लता मंगेशकर की बहुत बड़ी फैन थीं. 1950 में मेरी मां को रामानंद सागर के रामायण में सीता का रोल ऑफर हुआ था. लेकिन मेरे पिता इसके लिए तैयार नहीं हुए. उन्होंने मां को अनुमति नहीं दी. उस समय लोगों को ऐसा लगता था कि बॉलीवुड में केवल वे लोग जाते हैं जो अच्छे घरों से नहीं होते." लेकिन मेरी मां चाहती थी कि मैं अभिनेत्री बनूं.
  2. एक साल में 7 फिल्में हिट थी: ममता ने बताया कि "1997 में मेरी सात फिल्में रिलीज हुई थीं और सभी फिल्में हिट भी हुईं. उस दौरान मैंने कई वर्ल्ड टूर किए. जब आप करियर की ऊंचाइयों पर होते हैं और अचानक आध्यात्मिक जीवन की ओर बढ़ते हैं, तो भगवान आपको लोगों के बीच नहीं मिलते. गौतम बुद्ध को भी सब कुछ छोड़कर वन में जाना पड़ा था और कई सालों तक एकांत में रहना पड़ा.
  3. फ्यूचर का क्या है प्लान? अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने कहा कि "अब मैं सन्यासी हूं. मुझे अब न तो बॉलीवुड और न ही किसी और चीज से मतलब है. मैं गाना सुनती हूं  मैं 50 साल की हो गई हूं. मैं आध्यात्मिक जीवन जीना चाहता हूं.आध्यात्मिक डिबेट में हिस्सा लेना चाहती हूं. सबको जोड़ना चाहती हूं.  
  4. क्या करना चाहती है शादी: ममता कुलकर्णी ने कहा कि शादी मेरी इच्छा नहीं है. मैं अगर केबीसी में जाऊंगी तो पहले 5 सवालों में ही फेल हो जाऊंगी. मुझे आज का नहीं मालूम हैं
  5. ड्रग्स पर क्या बोला: उन्होंने आगे कहा, "मैंने बॉलीवुड छोड़ दिया. लोग बोलते हैं कि ड्रग्स केस में मेरा नाम आया, लेकिन ये सब झूठ है. पैसे के लिए लोग ऐसा करते हैं. मेरे पास उस समय 10 फिल्मों के ऑफर थे, 3 घर थे, और 2 गाड़ियां थीं. मैंने बॉलीवुड को त्याग दिया. फिर मैं ड्रग्स केस में क्यों फंसती? मेरे पास ऐसा कोई कारण नहीं था."
  6. विक्की गोस्वामी पर क्या बोलीं: विक्की गोस्वामी के सवाल पर ममता ने बताया कि 1996 में मैं विक्की गोस्वामी से मिली. दुबई में विक्की गोस्वामी के पास पूरा बॉलीवुड आता था. लेकिन मैं अपने काम से मतलब रखती थी. लोग मुझसे मिलने के लिए बहुत कोशिश करते थे.
  7. विक्की गोस्वामी मेरा पति नहीं है: अभिनेत्री ने कहा कि विक्की गोस्वामी मेरा पति नहीं है. उन्होंने मुझे बुलाया था. वह जेल में थे, और उन्हें बाहर निकालने की मैंने बहुत कोशिश की. उनके परिवार वाले नहीं चाहते थे कि वह बाहर निकलें. बाद में वह बाहर आए. लेकिन मुझे उनके ड्रग्स कारोबार के बारे में कुछ पता नहीं है."
  8. छोटा राजन को नहीं जानती:  ममता ने कहा कि छोटा राजन से जाकर पूछो कि क्या वह ममता कुलकर्णी को जानता है. मैंने कभी उसे फोन नहीं किया. बॉलीवुड में कुछ भी संभव है. लेकिन मैं पैसे के लिए बॉलीवुड में नहीं आई थी. मैं पूजा करती थी और फिर शूटिंग के लिए जाती थी. मैं शूटिंग की सफलता के लिए तिलक लगाती थी. मेरा अंडरवर्ल्ड से कोई कनेक्शन नहीं था. छोटा राजन को मैं नहीं जानती."
  9. अंडरवर्ल्ड पर क्या बोलीं ममता? ममता ने बताया, "उस समय अंडरवर्ल्ड का असर था. लेकिन मैं कभी इससे प्रभावित नहीं हुई. मैं फिल्म की शूटिंग करके सीधा घर आ जाती थी.
  10. पीएम मोदी महादेव के भक्त: ममता ने कहा, पीएम मोदी महादेव के भक्त हैं. मेरे लिए महादेव मेरे पिता समान हैं. मैंने मोदी जी में एक चीज देखी है, उन्हें देश से बहुत प्यार है. वह अपने देश के लिए कुछ भी सकते हैं. यूं ही हम पीएम मोदी को वोट नहीं दे रहे. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamta Kulkarni, Mamta Kulkarni Bollywood, Mamta Kulkarni Underworld, Mamta Kulkarni 5 Blockbuster Movies, Mamta Kulkarni Rare Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com