90 के दशक में बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां आईं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती, अदाकारी और डांस से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई. इन्हीं में एक नाम ममता कुलकर्णी का भी था. बड़े पर्दे पर उनकी मौजूदगी दर्शकों को खूब पसंद आती थी. कभी सलमान खान के साथ तो कभी गोविंदा और आमिर खान के साथ उनकी जोड़ी नजर आई. इस दौरान ममता की कई फिल्मों के गाने भी खूब लोकप्रिय हुए. रोमांटिक धुनों से लेकर मस्ती भरे गीतों तक, उनके गानों में उस दौर के संगीत की अलग ही झलक मिलती थी. आइए नजर डालते हैं ममता कुलकर्णी पर फिल्माए गए ऐसे ही छह गानों पर, जो 90 के दशक के संगीत प्रेमियों को आज भी याद हैं.
1. आएगी हर पल तुझे मेरी याद (आंदोलन, 1995)
फिल्म ‘आंदोलन' में गोविंदा और ममता कुलकर्णी की जोड़ी नजर आई थी. इसी फिल्म का रोमांटिक गाना ‘आएगी हर पल तुझे मेरी याद' उस दौर के प्रेम गीतों में शामिल था. कुमार सानू और अलका याज्ञनिक की आवाज में सजे इस गाने का संगीत नदीम-श्रवण ने तैयार किया था, जबकि इसके बोल समीर ने लिखे थे. गाने में प्यार और जुदाई के एहसास को खूबसूरती से पेश किया गया था.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
2. चंदा सितारे (नसीब, 1998)
गोविंदा और ममता कुलकर्णी की फिल्म ‘नसीब' का गाना ‘चंदा सितारे' आज भी 90 के दशक के रोमांटिक संगीत की याद दिलाता है. उदित नारायण और अलका याज्ञनिक की आवाज में गाए गए इस गीत को नदीम-श्रवण ने संगीत दिया था और समीर ने इसके बोल लिखे थे. गाने की मधुर धुन और गोविंदा-ममता की जोड़ी ने इसे फिल्म के यादगार गीतों में शामिल कर दिया.
3. कोई जाए तो ले आए (घातक, 1996)
फिल्म ‘घातक' में ममता कुलकर्णी आइटम सॉन्ग में नजर आई थीं. ‘कोई जाए तो ले आए' अपने अलग अंदाज और मस्ती भरे संगीत के लिए जाना जाता है. इस गाने को अलका याज्ञनिक, शंकर महादेवन और अनु मलिक ने अपनी आवाज दी थी. गाने का संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था और इसके बोल राहत इंदौरी ने लिखे थे.
ये भी पढ़ें: AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम' के रीमेक में करना चाहती हूं काम
4. छत पे सोया था बहनोई (करण अर्जुन, 1995)
सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म ‘करण अर्जुन' का गाना ‘छत पे सोया था बहनोई' आज भी अपनी मस्ती भरी धुन के लिए याद किया जाता है. इस गाने में ममता कुलकर्णी का देसी अंदाज देखने को मिला था. इला अरुण और अलका याज्ञनिक की आवाज ने गीत को खास बना दिया.
5. भोली भाली लड़की (सबसे बड़ा खिलाड़ी, 1995)
अक्षय कुमार और ममता कुलकर्णी की फिल्म ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी' का गाना ‘भोली भाली लड़की' भी काफी लोकप्रिय हुआ था. कुमार सानू और अलका याज्ञनिक की आवाज में गाए गए इस रोमांटिक गीत का संगीत राजेश रोशन ने तैयार किया था. फिल्म में ममता कुलकर्णी ने सुनीता का किरदार निभाया था.
6. धीरे धीरे आप मेरे (बाजी, 1995)
आमिर खान और ममता कुलकर्णी की फिल्म ‘बाजी' का रोमांटिक गाना ‘धीरे धीरे आप मेरे' भी इस सूची में शामिल है. उदित नारायण और साधना सरगम की आवाज में सजे इस गीत में प्यार के धीरे-धीरे गहराते एहसास को दिखाया गया था. अनु मलिक ने फिल्म का संगीत तैयार किया था, जबकि इसके बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं