विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2017

पूर्वोत्तर में रेल और सड़कों के लिए सरकार ने खोला खजाना, पीएम मोदी ने की बड़ी घोषणाएं - 10 बातें

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे पूर्वोत्तर में 32,000 करोड़ रुपये की लागत से 4,000 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण को मंजूरी प्रदान की है.

पूर्वोत्तर में रेल और सड़कों के लिए सरकार ने खोला खजाना, पीएम मोदी ने की बड़ी घोषणाएं - 10 बातें
तुरा और शिलांग को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का उद्घाटन करते पीएम मोदी
शिलांग / आइजोल:
  1. प्रधानमंत्री ने अपने मिजोरम दौरे के दौरान कहा कि भारत सरकार 47 हजार करोड़ की लागत से 1385 किलोमीटर लंबाई वाली 15 रेल नई लाइनों का कार्यान्वयन करने जा रही है.
  2. उन्होंने कहा, कि कनेक्टीविटी की कमी पूर्वोत्तर क्षेत्रों के विकास के पथ में बड़ी बाधाओं में से एक है. मोदी ने कहा कि मेरी सरकार आधारभूत सुविधाओं में निवेश के माध्यम से परिवहन द्वारा परिवर्तन करना चाहती है.
  3. पीएम मोदी ने एक रैली में कहा, 'अगले दो-तीन वर्षों में विशेष सड़क विकास परियोजना (एसएआरडीपी) के तहत करीब 60,000 करोड़ रुपये का निवेश और भारतमाला के तहत 30,000 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, ताकि पूर्वोत्तर के राज्यों में राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास हो सके.'
  4. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे पूर्वोत्तर में 32,000 करोड़ रुपये की लागत से 4,000 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण को मंजूरी प्रदान की है.
  5. प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में करीब 14,000 करोड़ रुपये की लागत से 1,200 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया है.
  6. पीएम मोदी ने मिजोरम में 60 मेगावाट तुईरियल हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट (एचईपीपी) का उद्धघाटन किया. उन्होंने इस परियोजना को लोगों को समर्पित करते हुए कहा कि यह राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी.
  7. मिजोरम में तुईरियल हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की पहली बड़ी सफल परियोजना है. पीएम मोदी ने कहा कि बिजली के अलावा जलाशय का पानी नेविगेशन के लिए नए रास्ते खोलेगा.
  8. प्रधानमंत्री ने कहा कि सिक्किम और त्रिपुरा के बाद मिजोरम पूर्वोत्तर का ऐसा तीसरा राज्य बन गया है जिसके पास अतिरिक्त बिजली है.
  9. प्रधानमंत्री ने कहा कि वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान पूर्वोत्तर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए थे.
  10. मोदी ने कहा, 'हमने उस दृष्टि को आगे बढ़ाया है और पूर्वोत्तर की प्रगति के लिए संसाधनों को समर्पित किया है. मेरे मंत्रिमंडल के साथी पूर्वोत्तर का निरंतर अंतराल पर दौरा करते रहते हैं.'
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, NorthEast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com