चंडीगढ़:
- डीजीपी बीएस संधु ने बताया कि इस बीच हरियाणा पुलिस ने एक डेरा समर्थक के वाहन से एक एके 47 राइफल और एक माउजर तथा दूसरे वाहन से दो राइफलें और पांच पिस्तौलें बरामद की हैं.
- हिंसा के सिलसिले में करीब 552 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है. पंचकूला में सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं.
- राज्य के अधिकारी अब यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि कल या सोमवार कोई अप्रिय घटना नहीं हो. पड़ोसी राज्य पंजाब से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है.
- सोमवार को विशेष सीबीआई अदालत के जज राम रहीम को सजा सुनाने के लिए रोहतक के सनुरिया जेल जाएंगे.
- पड़ोसी पंजाब से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है.
- इस बीच, हरियाणा सरकार ने शनिवार को पंचकूला के उप पुलिस आयुक्त (डीसीपी) को सस्पेंड कर दिया. उन पर आरोप है उनके एक त्रुटिपूर्ण आदेश के चलते जिले में भीड़ जमा हुई.
- मुख्य सचिव डीएस धेसी ने कहा कि राज्य में शांति बनी हुई है और शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे के बाद कहीं भी कोई घटना नहीं हुई है.
- उन्होंने यह भी कहा कि डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के साथ ही उसकी 'जेड प्लस' सुरक्षा हटा ली गई.
- उन्होंने डेरा प्रमुख को रोहतक की जेल में विशेष सुविधाएं मिलने का आरोप लगाने वाली खबरों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि राम रहीम से साधारण कैदी जैसा सलूक किया जा रहा है.
- उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के मद्देजनर सुरक्षा के सारे बंदोबस्त कर लिए गए हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Haryana Violence, Gurmeet Ram Rahim