विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2017

स्टीव जॉब्स की वो बातें जो आपकी सोच बदल देगी

एप्पल कंपनी ने आज iPhone-8 लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है.

स्टीव जॉब्स की वो बातें जो आपकी सोच बदल देगी
स्टीव जॉब्स ( फाइल फोटो )
नई दिल्ली:
  1. एक लीडर और फॉलोवर यही अंतर होता है कि लीडर हमेशा कुछ नया करता है और फॉलोवर उसकी बातों का अनुसरण करता है.
  2. सफलता मनाना अच्छी बात है लेकिन असफलताओं से सीख लेना उससे भी ज्यादा जरूरी.
  3. बहुत से काम करने से कहीं अच्छा होता है कि एक काम को बेहतरीन तरीके से किया जाए. 'ज्यादा' से 'अच्छा' बेहतर होता है. 
  4. अगर आप किसी काम को अच्छे तरीके से करना चाहते हैं तो उससे प्यार करें. जिस काम से आप प्यार करते हैं वह खुद बेहतर होने लगता है. 
  5. अच्छे कलाकार आइडियों की नकल करते हैं. महान कलाकार आइडिया चुरा लेते हैं. तो किसी भी आइडिया को अपनाने में शर्म कैसी?
  6. कोई काम अगर कठिन या असंभव लगने लगे तो अपने आप से कहिए कि आप कर सकते हैं. फिर उसको कैसे करना है इसके बारे में सोचिए. आप पाएंगे कि काम पूरा हो गया है. 
  7. अगर आपके पास समय कम है तो किसी और की जिंदगी जीने के बजाए वो करें जो आपको अच्छा लगे. सफलता जरूर मिलेगी. 
  8. अपनी टीम को यह बताना भी जरूरी है कि क्या नहीं करना है. 
  9. मेरे लिए अमीर होना जरूरी नहीं है. बस जब रात को सोएं तो इस बात की संतुष्टि मिले कि आज कुछ नया किया है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Steve Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com