- डॉ. सोनाली गुप्ता, एक्स सीनियर गाइनेकोलॉजिस्ट सभी को पर्सनल पार्ट के बाल से जुड़े मिथ जानने चाहिए.
- डॉ. सोनाली गुप्ता कहती हैं कि प्यूबिक हेयर का शरीर में एक खास मकसद होता है.
- इन बालों की वजह से प्राइवेट पार्ट्स का टेंप्रेचर भी संतुलित बना रहता है.
Guptang ke bal kaise saaf karen : आज के समय में पर्सनल हाइजीन को लेकर लोग पहले से कहीं ज़्यादा जागरूक हो गए हैं, खासकर जब बात आती है प्राइवेट पार्ट्स की सफाई की. लेकिन इस जागरूकता के बीच एक बहुत बड़ा भ्रम भी फैल गया है कि प्यूबिक हेयर (Pubic Hair Nikalen Ya nahi) यानी गुप्तांग के बाल गंदे होते हैं और इन्हें हटाना ही चाहिए. क्या वाकई ऐसा है? क्या ये बाल शरीर के लिए हानिकारक (Pubic Hair Kaise Nikalen) हैं या फायदेमंद? क्या इन्हें हटाने से इंफेक्शन कम होता है या बढ़ता है? चलिए जानते हैं.
पर्सनल पार्ट के बाल काटने चाहिए या नहीं (Removing Hair Of Personal Parts Is Good Or Not)
प्राइवेट पार्ट के बाल हटाना चाहिए या नहीं, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टरआजकल के सोशल मीडिया के दौर में बड़ी-बड़ी कंपनियां आपको बताने लगी हैं कि आपके प्राइवेट पार्ट्स के बाल अनहाइजिनीकहैं और इन्हें हटाना ही चाहिए. ऐसे में सवाल उठता है – क्या वाकई प्यूबिक हेयर हटाना जरूरी है? क्या इससे इंफेक्शन का खतरा कम होता है या और बढ़ जाता है?
इन्हीं सब सवालों के जवाब दिए हैं डॉ. सोनाली गुप्ता, सीनियर गाइनेकोलॉजिस्ट, (एक्स -फोर्टिस हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा) ने, जो मेडिकल फील्ड में काफी अनुभव रखती हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डॉ. सोनाली गुप्ता कहती हैं कि शरीर में कोई भी चीज बिना वजह नहीं होती. प्यूबिक हेयर का शरीर में एक खास मकसद होता है. ये बाल दरअसल हमारी फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस होते हैं. यानी सबसे पहली सुरक्षा की दीवार. ये गंदगी, बैक्टीरिया और धूल को अंदर जाने से रोकते हैं, ताकि वेजाइना और अन्य संवेदनशील हिस्से संक्रमण से बचे रहें.
इन बालों की वजह से प्राइवेट पार्ट्स का टेंप्रेचर भी संतुलित बना रहता है और स्किन फ्रिक्शन से भी बचती है. यानी जब आप टाइट कपड़े पहनते हैं या फिजिकल इंटिमेसी के दौरान जो घर्षण होता है. उससे स्किन को ये बाल बचाते हैं.

नीचे के बाल काटने के नुकसान | Disadvantages of cutting the hair below
डॉ. सोनाली गुप्ता साफ कहती हैं कि प्यूबिक हेयर को पूरी तरह से हटाना बिल्कुल सही नहीं है. बहुत से लोग रेजर, हेयर रिमूवल क्रीम्स, या केमिकल वाले लोशन का इस्तेमाल करते हैं, जिससे स्किन को नुकसान पहुंचता है. इससे एलर्जी, रैशेस, स्किन इंफेक्शन और यहां तक कि वेजाइनल इंफेक्शन का भी खतरा बढ़ जाता है.
डॉ. सोनाली का कहना है कि अगर जरूरत हो तो बालों को हल्का ट्रिम किया जा सकता है. इसके लिए आप सेफ्टी क्लिपर या फेदर ट्रिमर का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन केमिकल्स और रेजर से पूरी तरह से बाल साफ करना अवॉइड करें.
)
पर्सनल हाइजीन कितनी जरूरी? | How important is personal hygiene?
- बहुत से लोग सोचते हैं कि अगर बाल हैं, तो वो गंदे लगते हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि बाल खुद सफाई का एक हिस्सा हैं. हां, हाइजीन का ख्याल ज़रूरी है, लेकिन बाल हटाना इसका हल नहीं.
- डॉ. सोनाली कहती हैं कि जैसे आप रोज नहाते हैं और शरीर के बाकी हिस्सों को साफ करते हैं, वैसे ही प्राइवेट पार्ट की सफाई भी जरूरी है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि अंदर तक कोई चीज डाल कर साफ करना है. वेजाइना सेल्फ-क्लीनिंग ऑर्गन होती है, और उसे अंदर से साफ करने की कोई जरूरत नहीं.
- आप नॉर्मल साबुन या पानी से बाहर की स्किन (वल्वा) को साफ कर सकते हैं. लेकिन डिटॉल, पाउडर, डियोड्रेंट या अन्य केमिकल्स का वहां इस्तेमाल न करें, ये नुकसानदायक हो सकता है.
- आजकल सोशल मीडिया पर हर जगह विज्ञापन हैं जो बताते हैं कि प्यूबिक हेयर गंदे हैं और इन्हें हटाना "ट्रेंडी" या "क्लीन" होना दिखाता है. लेकिन डॉक्टरों की राय इससे बिल्कुल उलट है. बाल हटाने से हाइजीन नहीं बढ़ती, बल्कि गलत तरीके से हटाने से नुकसान जरूर हो सकता है.
- कई लोग सोचते हैं कि बालों से बदबू आती है, लेकिन असल में बदबू गंदगी और पसीने से आती है – बालों से नहीं. अगर आप नियमित सफाई करते हैं, तो कोई समस्या नहीं होती.
प्यूबिक हेयर हटाना आपकी पर्सनल चॉइस हो सकती है, लेकिन जानकारी के अभाव में किए गए फैसले से आप अपनी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं. डॉक्टर सोनाली गुप्ता ब्लिस आईवीएफ और गायनी केयर की डायरेक्टर भी हैं, वह कहती हैं:
• पूरी तरह से बाल हटाना सही नहीं.
• बालों को हल्का ट्रिम कर सकते हैं.
• केमिकल प्रोडक्ट्स और रेजर से बचें.
• डेली साफ-सफाई जरूरी है लेकिन बिना केमिकल्स के.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं