विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2017

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, जल्द ही यहां से शुरू होंगी बस सेवाएं

प्रदेश सरकार इस फैसले को मूर्त रूप देने के लिए जम्मू एवं कश्मीर सरकार से 20 दिसंबर को अनुबंध करेगी.

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, जल्द ही यहां से शुरू होंगी बस सेवाएं
उप्र से वैष्णो देवी तक बस सेवा शुरू होगी
  • 20 दिसंबर को होगा अनुबंध
  • श्रीनगर, गुलमर्ग, और पहलगांम भी घूम सकेंगे
  • बसों में होगा CCTV कैमरा
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की लग्जरी बसें अब जम्मू एवं कश्मीर के वैष्णो देवी कटरा जा सकेंगी. यात्री इन्हीं बसों में वहां से वापस भी आ सकते हैं. इसके लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में दोनों राज्यों एवं परिवहन निगम के बीच अनुबंध होगा, जिसमें दोनों राज्यों के परिवहन मंत्री मुख्यमंत्री आवास पर समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे.

ये भी पढ़ें - यहां भक्तों को मिलता है रक्त में डूबे हुए कपड़े का प्रसाद, जानिए कामाख्या मंदिर की पूरी कहानी

हर साल उत्तर प्रदेश के कई जिलों से लाखों दर्शनार्थी मां वैष्णो देवी दर्शन को जाते हैं. लेकिन हजारों ऐसे यात्री होते हैं, जिन्हें ट्रेन में आरक्षण नहीं मिलता, ऐसे में ट्रेन बदलकर जाने पर उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. उत्तर प्रदेश से जम्मू एवं कश्मीर तक बस सेवा शुरू होने से मां वैष्णो देवी के दर्शन की इच्छा रखने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी. यात्री वैष्णो देवी के साथ ही साथ श्रीनगर, गुलमर्ग, और पहलगांम जैसे पर्यटन स्थलों तक भी जा सकेंगे.

ये भी पढ़ें - 15 हजार किलो सोने से बना है ये मंदिर, रोज़ाना दर्शन करते हैं लाखों भक्त

सरकारी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश सरकार इस फैसले को मूर्त रूप देने के लिए जम्मू एवं कश्मीर सरकार से 20 दिसंबर को अनुबंध करेगी. इसके पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन शहरों से कटरा तक बसों का संचालन होगा. इसके तहत उत्तर प्रदेश के मथुरा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर से बसे जम्मू एवं कश्मीर तक आ-जा सकेंगी. उत्तर प्रदेश से जम्मू एवं कश्मीर जाने वाली सभी बसों में सीसीटीवी कैमरा भी लगा होगा.

देखें वीडियो - इंजन खराब होने के कारण सुरंग में फंसी कटरा जाने वाली ट्रेन
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaishno Devi Bus Service From Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com