विज्ञापन

Cancer Tarot Card Rashifal: नए मकान या दुकान को खरीदने पर विचार, ऑर्डर से संबंधित शर्तों पर ध्यान दें

Cancer Tarot Card Horoscope 15 October: The Tower की ऊर्जा अपने पूर्व की कार्यों में हुई गड़बड़ी या कमियों के बारे में जानकारी, कुछ नए बदलावों से कार्य क्षेत्र के माहौल में असमंजस्य की स्थिति और गतिविधियों में रोमांचक और उत्साहवर्धक कार्य शामिल करने पर विचार की बात लेकर आ सकती है.आईए जानते हैं, कर्क राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Cancer Tarot Card Rashifal: नए मकान या दुकान को खरीदने पर विचार, ऑर्डर से संबंधित शर्तों पर ध्यान दें
Cancer Aaj Ka Rashifal 15 October 2026 | Kark Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Cancer Tarot Card Horoscope 15 October 2026 Kark Tarot Card Rashifal: किसी नई दुकान या मकान को खरीदने पर परिजनों से विचार विमर्श हो सकता है. पारिवारिक मामलों में किसी पुराने मुद्दे पर परिवार का वातावरण कलहपूर्ण हो सकता है. इस समय अपने रिश्तों को बचाने का प्रयास करें.जीवनसाथी के साथ व्यर्थ की बहसबाजी से बचे. बच्चों के गतिविधियों में रोमांचक कार्यों को शामिल करें. उन्हें छोटे-छोटे कार्य देकर उनके आत्मविश्वास को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा सकता है. परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग घर में बेहतर व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने में सहायक होगा. 

व्यवसायिक/ Professional

किसी परियोजना में आई असफलता के चलते पुरानी फाइलों को देखा जा सकता है.इस समय किसी बड़ी गड़बड़ी के सामने आने की आशंका हो सकती है. इस स्थिति में अपने बचाव के लिए कार्य करें. कार्यक्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है. व्यवसाय में नए ऑर्डर्स की प्राप्ति उत्साहित करेगी. सभी ऑर्डर्स को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. ऑर्डर से संबंधित शर्तों का ध्यान अवश्य रखें. किसी कर्मचारी की कुछ आदतें संदेह ला सकती है. संभव है, कि सामने वाला कोई बड़ी बात आपसे छुपा रहा हो. 

स्वास्थ्य/Health

संतान की प्राप्ति को लेकर किसी चिकित्सक से मिल सकते हैं. कुछ जरूरी जांचें करवाने का परामर्श प्राप्त होगा. 

आर्थिक स्थिति/Finance

किसी को दिया उधर समय पर वापस मिलने से राहत मिलेगी. नए वाहन की खरीदी पर विचार बन सकता है. 

रिश्ते/Relationship

मित्र के बहन की शादी में किसी नए व्यक्ति से मुलाकात जीवन में बड़े बदलाव ला सकती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, KARK RASHIFAL, Cancer Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com