हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का खास माना जाता है. सोमवती अमावस्या के मौके पर भगवान शिव, माता पार्वती और पितरों की पूजा करने का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन स्नान-दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. हर महीने अमावस्या आती है यानी साल में 12 अमावस्या होती है, लेकिन जब ये सोमवार के दिन पड़ती है तो इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है. इस साल कार्तिक महीने की अमावस्या पर सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है. ये साल की अंतिम सोमवती अमावस्या होगी. चलिए आपको बताते हैं अंतिम सोमवती अमावस्या पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व.
सोमवती अमावस्या का समय
पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 8 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से शुरू होगी. इस तिथि का समापन 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, साल की अंतिम सोमवती अमावस्या 9 नवंबर, सोमवार को मनाई जाएगी.
सोमवती अमावस्या पर क्या दान करें?
सोमवती अमावस्या पर चावल, दाल, आटा, घी और गुड़ जैसी चीजों का दान करना बेहद फलदायी माना जाता है. इसके अलावा आप जरूरतमंद लोगों को कपड़ों का दान भी कर सकते हैं.
सोमवती अमावस्या पूजा विधि
- सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी (या घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर) स्नान करें और सूर्य देव को अर्घ्य दें.
- इस दिन रुई की बाती का उपयोग नहीं किया जाता है. इसके बजाय कच्चे सूत या कलावा की बाती बनाकर देसी घी का दीपक तैयार करें.
- पूजा की शुरुआत में भगवान गणेश या हल्दी से स्वास्तिक बनाकर उनका पूजन करें.
- इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करने और उसकी 108 बार परिक्रमा करने की परंपरा है.
- भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सुहाग की वस्तुएं अर्पित की जाती हैं और पितरों का तर्पण किया जाता है.
यह भी पढ़ें:- रात उल्लू दिखना शुभ है या अशुभ? जानें मान्यताएं और महत्व
यह भी पढ़ें:- मंदिर कैसे साफ करें? मार्बल और लकड़ी का मंदिर साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- शनि नक्षत्र गोचर का बड़ा असर, 96 दिन तक बरसेगी इन 4 राशियों पर शनि की कृपा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं