विज्ञापन

रवि प्रदोष व्रत पर इन 5 कामों से रहें दूर, जानें कब है दिसंबर का पहला व्रत

दिसंबर 2026 में रवि प्रदोष व्रत 6 दिसंबर रविवार को रखा जाएगा. भगवान शिव को समर्पित इस व्रत में तुलसी चढ़ाने, नारियल पानी से अभिषेक करने, काले कपड़े पहनने, तामसिक भोजन और किसी का अपमान करने से बचने की मान्यता है.

रवि प्रदोष व्रत पर इन 5 कामों से रहें दूर, जानें कब है दिसंबर का पहला व्रत
कब है दिसंबर का रवि प्रदोष व्रत
ndtv

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना जाता है. यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है. मान्यता है कि प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है. जब प्रदोष व्रत रविवार के दिन पड़ता है, तो इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रवि प्रदोष का व्रत करने से संतान सुख की कामना पूरी होती है और सूर्य ग्रह से जुड़ी परेशानियों में भी राहत मिल सकती है. दिसंबर 2026 में यह व्रत किस दिन रखा जाएगा और इस दिन किन गलतियों से बचना चाहिए, आइए जानते हैं.

कब है दिसंबर का रवि प्रदोष व्रत?

हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 दिसंबर 2026 को रात 12 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी और 7 दिसंबर को रात 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 6 दिसंबर रविवार को रवि प्रदोष व्रत रखा जाएगा. इस दिन प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विशेष महत्व है.

भगवान शिव को तुलसी न चढ़ाएं

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव की पूजा में तुलसी दल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. इसलिए रवि प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर तुलसी की पत्तियां अर्पित करने से बचना चाहिए. पूजा में बेलपत्र, धतूरा और फूल चढ़ा सकते हैं.

नारियल पानी से अभिषेक न करें

रवि प्रदोष के दिन भगवान शिव का अभिषेक करते समय नारियल पानी का इस्तेमाल करने से बचने की मान्यता है. शिवलिंग पर जल और दूध से अभिषेक करना शुभ माना जाता है. हालांकि, पूजा की विधि में क्षेत्रीय परंपराओं के अनुसार अंतर हो सकता है.

काले रंग के कपड़े पहनने से बचें

बता दें कि धार्मिक मान्यताओं में पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के दौरान हल्के रंगों के कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है. इसलिए रवि प्रदोष व्रत पर सफेद, पीले या हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं. काले कपड़े पहनने से बचने की सलाह दी जाती है.

तामसिक भोजन का सेवन न करें

व्रत के दिन खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन लहसुन, प्याज, मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए. सात्विक भोजन करना और मन को शांत रखना अच्छा माना जाता है.

किसी का अपमान न करें

बता दें कि प्रदोष व्रत सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि इस दिन अच्छे व्यवहार का भी महत्व बताया गया है. इसलिए किसी से झगड़ा न करें, अपशब्द न बोलें और किसी का मजाक उड़ाने से बचें. जरूरतमंदों की मदद करना और दूसरों के प्रति अच्छा व्यवहार रखना भी शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें- सुबह-सुबह घर की दहलीज पर पानी डालने से क्या होता है? एस्ट्रोलॉजर ने बताए फायदे

ये भी पढ़ें- पलंग पर बैठकर खाना क्यों नहीं खाना चाहिए? जानिए शास्त्र क्या कहते हैं

ये भी पढ़ें- विदुर नीति के अनुसार ये 4 गलतियां इंसान को बना देती हैं दुखी, समय रहते संभल जाएं

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang 3 November 2026: उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Pradosh Vrat, Margashirsha Pradosh Vrat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com