हिंदू धर्म में हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है. मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से बजरंगबली की पूजा करता है, उसके जीवन के संकट दूर होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है. कई लोग घर में हनुमान जी की तस्वीर लगाकर उनकी कृपा पाने की कामना करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में किस दिशा में हनुमान जी की कौन सी तस्वीर लगानी चाहिए? मशहूर एस्ट्रोलॉजर विवेक जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने घर की अलग-अलग परेशानियों के हिसाब से हनुमान जी की तस्वीर लगाने के कुछ उपाय बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
घर में बार-बार कोई बीमार पड़ता है तो क्या करें?
एस्ट्रोलॉजर विवेक जैन के अनुसार, अगर आपके घर में बार-बार कोई न कोई बीमार पड़ रहा है और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां बनी रहती हैं, तो घर की उत्तर दिशा में संजीवनी पर्वत उठाए हुए हनुमान जी की तस्वीर लगानी चाहिए. ऐसा करने से बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है.
घर में लड़ाई-झगड़े होते हैं तो लगाएं ये तस्वीरअगर आपके घर में अक्सर लड़ाई-झगड़े, तनाव और परेशानियां बनी रहती हैं, तो विवेक जैन के मुताबिक, ऐसी स्थिति में घर की पूर्व दिशा में गदा लिए हुए हनुमान जी की तस्वीर लगानी चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि गदा धारण किए हनुमान जी शक्ति, साहस और बुरी शक्तियों से रक्षा के प्रतीक हैं.
कर्ज और पैसों की परेशानी के लिए उपायअगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं या लगातार कर्ज बढ़ता जा रहा है, तो इसके लिए एस्ट्रोलॉजर घर में राम दरबार से जुड़ी तस्वीर लगाने की सलाह देते हैं. तस्वीर में भगवान राम और माता सीता विराजमान हों और हनुमान जी उनके चरणों में बैठे हों. एस्ट्रोलॉजर कहते हैं, इस तस्वीर को घर की दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए.
घर या प्रॉपर्टी खरीदने से जुड़ा उपायइन सब से अलग एस्ट्रोलॉजर कहते हैं, अगर लंबे समय से अपना घर बनाने या प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा पूरी नहीं हो पा रही है, तो घर की उत्तर दिशा में आशीर्वाद देते हुए हनुमान जी की तस्वीर लगानी चाहिए. माना जाता है कि इससे जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और जल्द ही शुभ फल प्राप्त होता है. बस इन उपाय को करते समय मन में सच्ची श्रद्धा और विश्वास रखें.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- घर में किस जगह रखना चाहिए मोर पंख? एस्ट्रोलॉजर ने बताए मोर पंख के टोटके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं