विज्ञापन

शनि नक्षत्र गोचर का बड़ा असर, 96 दिन तक बरसेगी इन 4 राशियों पर शनि की कृपा

11 दिसंबर को शनि मार्गी होंगे, जबकि फरवरी में उत्तर भाद्रपद नक्षत्र से निकलकर रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. शनि देव के गोचर परिवर्तन से अगले 96 दिनों तक 4 राशियों को करियर, नौकरी, व्यापार और आर्थिक मामलों फायदा मिल सकता है.

शनि नक्षत्र गोचर का बड़ा असर, 96 दिन तक बरसेगी इन 4 राशियों पर शनि की कृपा
शनि नक्षत्र गोचर
file photo

शनि को कर्मफल का दाता माना जाता है. शनि देव इस समय उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं और वक्री अवस्था में हैं. शनि का प्रभाव लोगों के जीवन पर सबसे गहरा माना जाता है. शनि के परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर असर पड़ता है. कई राशियां इस समय शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव से गुजर रही हैं, लेकिन कुछ राशियों के लिए ये गोचर राहत और तरक्की लेकर आ रहा है. 11 दिसंबर को शनि मार्गी होंगे, जबकि फरवरी में उत्तर भाद्रपद नक्षत्र से निकलकर रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ऐसे में अगले 96 दिनों तक 4 राशियों को करियर, नौकरी, व्यापार और आर्थिक मामलों फायदा मिल सकता है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए ये समय पॉजिटिव बदलाव लेकर आ सकता है. नौकरी में लंबे समय से चल रही परेशानियां कम होंगी और काम की पहचान मिलने लगेगी. इसके अलावा रुके हुए कार्य पूरे होंगे. व्यापार करने वालों को अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति भी बेहतर होने के संकेत हैं.

तुला राशि

तुला राशि वालों को शनि के नक्षत्र परिवर्तन का अच्छा फायदा मिलेगा. शनि के परिवर्तन से कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. लंबे समय से जिस नौकरी या ऑफर का इंतजार था, वो मिल सकता है. नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए भी ये समय अनुकूल माना जा रहा है. नौकरी में काम का दबाव कम होगा. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है. नए लोगों से मुलाकात होगी. लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने से राहत महसूस होगी.

कुंभ राशि

कुंभ राशि पर फिलहाल शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है. ऐसे में जो काम अब तक अटके हुए थे, उनमें धीरे-धीरे प्रगति देखने को मिल सकती है. नौकरी और व्यापार में स्थितियां बेहतर होंगी. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मन प्रसन्न रहेगा.

यह भी पढ़ें:- तुलसी की मंजरी से घर पर बनाएं धूपबत्ती? बिना केमिकल के धूपबत्ती बनाने का आसान तरीका 

यह भी पढ़ें:- रसोई के गंदे और चिकनाई भरे कपड़े मिनटों में होंगे साफ, कुकर में कपड़े धोने का देसी जुगाड़, अपनाएं ये आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- पुराने पीतल को कैसे साफ करें? काला पीतल कैसे साफ करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shani Gochar, Shani Nakshatra Gochar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com