विज्ञापन

दिवाली की रात उल्लू दिखना शुभ है या अशुभ? जानें मान्यताएं और महत्व

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. सनातन धर्म मान्यताओं के अनुसार, उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है. उल्लू को बुद्धिमत्ता और सतर्कता का प्रतीक माना जाता है.

दिवाली की रात उल्लू दिखना शुभ है या अशुभ? जानें मान्यताएं और महत्व
दिवाली की रात उल्लू दिखना
file photo

दिवाली हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है. हर साल यह पर्व कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. इस साल दिवाली 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी. दिवाली का त्योहार सुख-समृद्धि, धन-वैभव और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली की रात कुछ खास जीवों का दिखाई देना बेहद शुभ संकेत माना जाता है. यही वजह है कि दिवाली की रात उल्लू दिखाई देने को कुछ लोग शुभ संकेत से जोड़ते हैं.

दिवाली पर उल्लू दिखने से क्या होता है?

यूट्यूब पर @DivyaDrishti15 नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें बताया कि दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश की खास पूजा की जाती है. इसके अलावा हिंदू धर्म में उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है. ऐसे में दिवाली की रात उल्लू का दिखाई देना शुभ संकेत माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि ये घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि के आगमन का संकेत हो सकता है. उल्लू को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखने के कारण दिवाली के दिन इसका दिखना विशेष महत्व रखता है.

धार्मिक मान्यताएं और महत्व

मां लक्ष्मी का वाहन- हिंदू धर्म में उल्लू को धन की देवी मां लक्ष्मी का वाहन माना गया है. इसलिए दिवाली की रात इसका दिखना इस बात का प्रतीक होता है कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसने वाली है.

सुख-समृद्धि का आगमन- दिवाली की रात उल्लू के दर्शन होने से घर में धन-धान्य, सुख और समृद्धि का आगमन होता है और आर्थिक तंगी दूर होती है.

सफेद उल्लू के दर्शन- अगर दिवाली की रात सफेद उल्लू दिखाई दे, तो इसे अत्यंत दुर्लभ और विशेष रूप से मंगलकारी माना जाता है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें:- दिवाली पर मंदिर कैसे साफ करें? मार्बल और लकड़ी का मंदिर साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की एक साथ पूजा क्यों करते हैं? जानिए कारण और धार्मिक महत्व

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Owl, Diwali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com