हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है. भगवान विष्णु को समर्पित उत्पन्ना एकादशी का व्रत हर साल मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने और व्रत रखने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है. इस साल उत्पन्ना एकादशी शुक्रवार 4 दिसंबर 2026 को मनाई जाएगी. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की आराधना के साथ विष्णु चालीसा का पाठ करना भी शुभ फलदायी होता है. आइए जानते हैं इस दिन कौन सा उपाय करना चाहिए और विष्णु चालीसा का पाठ कैसे करें.
उत्पन्ना एकादशी पर करें विष्णु चालीसा का पाठ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद विष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए. इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. इसके बाद घर के मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें. उन्हें पीले फूल, फल और तुलसी दल अर्पित करें. घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु का ध्यान करें. इसके बाद श्रद्धापूर्वक विष्णु चालीसा का पाठ करें. मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और घर में सकारात्मकता बनी रहती है.
कैसे करें विष्णु चालीसा का पाठ?
बता दें कि विष्णु चालीसा का पाठ करते समय मन को शांत रखें. सबसे पहले भगवान विष्णु को प्रणाम करें और फिर चालीसा की शुरुआत करें. पाठ के दौरान जल्दबाजी न करें. अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसाार भगवान को फल, फूल और भोग अर्पित करें. पूजा के बाद भगवान विष्णु की आरती करें और परिवार की सुख-समृद्धि की काामना करें.
विष्णु चालीसा पाठ करने का क्या है महत्व?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विष्णु चालीसा में भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों और उनकी लीलाओं का वर्णन मिलता है. इसमें भगवान के भक्तों पर कृपा करने और उनके कष्ट दूर करने का गुणगान किया गया है. मान्यता है कि नियमिित रूप से इसका पाठ करने से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति का ध्यान भक्ति की ओर बढ़ताा है.
विष्णु चालीसा
दोहा
विष्णु सुनिए विनय सेवक की चितलाय।
कीरत कुछ वर्णन करूं दीजै ज्ञान बताय॥
चौपाई
नमो विष्णु भगवान खरारी, कष्ट नशावन अखिल बिहारी ।
प्रबल जगत में शक्ति तुम्हारी, त्रिभुवन फैल रही उजियारी ॥
सुन्दर रूप मनोहर सूरत, सरल स्वभाव मोहनी मूरत ।
तन पर पीताम्बर अति सोहत, बैजन्ती माला मन मोहत ॥
शंख चक्र कर गदा विराजे, देखत दैत्य असुर दल भाजे ।
सत्य धर्म मद लोभ न गाजे, काम क्रोध मद लोभ न छाजे ॥
संत भक्त सज्जन मनरंजन, दनुज असुर दुष्टन दल गंजन ।
सुख उपजाय कष्ट सब भंजन, दोष मिटााय करत जन सज्जन ॥
पाप काट भव सिन्धु उतारण, कष्ट नाशकर भक्त उबारण ।
करत अनेक रूप प्रभु धारण, केवल आप भक्ति के कारण ॥
धरणि धेनु बन तुमहिं पुकारा, तब तुम रूप राम का धारा ।
भार उतार असुर दल मारा, रावण आदिक को संहारा ॥
आप वाराह रूप बनाया, हिरण्याक्ष को मार गिराया ।
धर मत्स्य तन सिन्धु बनाया, चौदह रतनन को निकलााया ॥
अमिलख असुरन द्वन्द मचाया, रूप मोहनी आप दिखाया ।
देवन को अमृत पान कराया, असुरन को छवि से बहलाया ॥
कूर्म रूप धर सिन्धु मझाया, मन्द्राचल गिरि तुरत उठाया ।
शंकर का तुम फंद छुड़ाया, भस्मासुर को रूप दिखाया ॥
वेदन को जब असुर डुबाया, कर प्रबन्ध उन्हें ढुढवाया ।
मोहित बनकर खलहि नचाया, उसही कर से भस्म कराया ॥
असुर जलन्धर अति बलदाई, शंकर से उन कीन्ह लड़ाई ।
हार पार शिव सकल बनाई, कीन सती से छल खल जाई ॥
सुमिरन कीन तुम्हें शिवरानी, बतलाई सब विपत कहानी ।
तब तुम बने मुनीश्वर ज्ञानी, वृन्दा की सब सुरति भुलानी ॥
देखत तीन दनुज शैताानी, वृन्दा आय तुम्हें लपटानी ।
हो स्पर्श धर्म क्षति मानी, हना असुर उर शिव शैतानी ॥
तुमने ध्रुव प्रहलाद उबारे, हिरणाकुश आदिक खल मारे ।
गणिका और अजामिल तारे, बहुत भक्त भव सिन्धु उतारे ॥
हरहु सकल संताप हमारे, कृपा करहु हरि सिरजन हारे ।
देखहुं मैं निज दरश तुम्हारे, दीन बन्धु भक्तन हितकारी ॥
चाहता आपका सेवक दर्शन, करहु दया अपनी मधुसूदन ।
जानूं नहीं योग्य जब पूजन, होय यज्ञ स्तुति अनुमोदन ॥
शीलदया संतोष सुलक्षण, विदित नहीं व्रतबोध विलक्षण ।
करहुं आपका किस विधि पूजन, कुमति विलोक होत दुख भीषण ॥
करहुं प्रणाम कौन विधि सुमिरन, कौन भांति मैं करहु समर्पण ।
सुर मुनि करत सदा सेवकाई, हर्षित रहत परम गति पाई ॥
दीन दुखिन पर सदा सहााई, निज जन जान लेव अपनाई ।
पाप दोष संताप नशाओ, भव बन्धन से मुक्त कराओ ॥
सुत सम्पति दे सुख उपजाओ, निज चरनन का दाास बनाओ ।
निगम सदा ये विनय सुनावै, पढ़ै सुनै सो जन सुख पावै ॥
॥ इति श्री विष्णु चालीसा ॥
ये भी पढ़ें- सुबह-सुबह घर की दहलीज पर पानी डालने से क्या होता है? एस्ट्रोलॉजर ने बताए फायदे
ये भी पढ़ें- पलंग पर बैठकर खाना क्यों नहीं खाना चाहिए? जानिए शास्त्र क्या कहते हैं
ये भी पढ़ें- विदुर नीति के अनुसार ये 4 गलतियां इंसान को बना देती हैं दुखी, समय रहते संभल जाएं
ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang 3 November 2026: उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं