विज्ञापन
This Article is From May 24, 2019

जामा मस्ज़िद में बना भंडारे का खाना, नमाज़ अदा कर रोजेदारों ने शिव भक्तों को खिलाया प्रसाद

मस्ज़िद में भंडारे के लिए सब्ज़ियां धोई गईं, पूरा खाना तैयार किया गया. नमाज़ अदा करने गए स्थानीय लोगों ने भी भंडारे को बनाने और बंटवाने में मदद की. साथ ही, भंडारा खाने आए लोगों को पानी पिलाया. 

जामा मस्ज़िद में बना भंडारे का खाना, नमाज़ अदा कर रोजेदारों ने शिव भक्तों को खिलाया प्रसाद
मस्जिद में बना भंडारा
मेरठ:

कुछ दिन पहले ही अयोध्या के श्री राम सीता मंदिर में इफ्तार का आयोजन किया गया था. रोजेदारों को रमजान के पाक महीने में इफ्तार खिलाकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम की गई. अब मेरठ में मौजूद जामा मस्ज़िद (Jama Masjid) में मुसलमानों ने शिव भक्तों के लिए भंडारे का खाना बनवाया. 

टाइम्स नाओ न्यूज़ के मुताबिक मेरठ के मोहल्ला चहोर (Mohalla Chahshor, Meerut) में सोमनाथ शिव मंदिर स्थित है. इसके 150वां स्थापना दिवस पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसे बनवाने में जामा मस्ज़िद के शेहर काज़ी ने जैनुस साजिदीन ने मदद की. 

अयोध्या के श्री सीताराम मंदिर में हुई इफ्तार पार्टी, पुजारी बोले- मैं भविष्य में...

मस्ज़िद में भंडारे के लिए सब्ज़ियां धोई गईं, पूरा खाना तैयार किया गया. नमाज़ अदा करने गए स्थानीय लोगों ने भी भंडारे को बनाने और बंटवाने में मदद की. साथ ही, भंडारा खाने आए लोगों को पानी पिलाया. 

Ramadan 2019: इन देशों में रोजा ना रखने पर मिलती है कड़ी सजा, कहीं पड़ते हैं कोड़े तो कहीं होता है देश निकाला

वहीं, अयोध्या के श्री राम सीता मंदिर के पुजारी युगल किशोर ने बताया था कि यह तीसरी बार है जब हम लोग इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रहे हैं. मैं भविष्य में भी रमजान के दौरान ऐसे लगातार इफ्तार करता रहूंगा. हमें हर त्यौहार इसी उत्साह के साथ मनाना चाहिए. इफ्तार पार्टी में शामिल होने वाले मुजम्मिल फिजा ने कहा कि इसी तरह की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, वह हर साल अपने हिंदू भाइयों के साथ नवरात्रि भी मनाते हैं.

VIDEO: अयोध्या विवाद: नई बेंच करेगी आगे की सुनवाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhandara, Jama Masjid, Jama Masjid Meerut, Ramadan, Ayodha, Ayodhya Ram Mandir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com