विज्ञापन

Shardiya Navratri 2026: शेर नहीं... हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा और घोड़े पर होगी विदाई, पंडित से जानें क्या है मान्यता

Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 में मां दुर्गा शेर नहीं, हाथी पर सवार होकर आएंगी और घोड़े पर विदा होंगी. आचार्य मदनमोहन ने बताया कि देवी के आगमन और प्रस्थान के वाहन को लेकर धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हैं. देवी प्रत्येक दिन अलग-अलग रूपों में अलग-अलग वाहन पर आती है. रविवार का दिन गज (हाथी) का होता है. इसलिए मां नवरात्र के पहले दिन शेर की जगह हाथी पर विराजमान होकर आ रही हैं.

Shardiya Navratri 2026: शेर नहीं... हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा और घोड़े पर होगी विदाई, पंडित से जानें क्या है मान्यता
शारदीय नवरात्रि 2026 में मां दुर्गा हाथी पर विराजमान होकर आएंगी
ndtv

शारदीय नवरात्रि को लेकर भक्तों में उत्साह है. इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान का वाहन भी विशेष महत्व रखता है. आचार्य मदनमोहन ने बताया कि इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी और घोड़े पर सवार होकर विदा होंगी. मान्यता है कि देवी के वाहन का संबंध नवरात्रि के फल और देश-दुनिया की परिस्थितियों से जोड़ा जाता है.

हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

आचार्य मदनमोहन ने बताया कि इस बार शारदीय नवरात्रि में मां भगवती का आगमन हाथी पर होगा. धार्मिक परंपरा में हाथी को सुख, समृद्धि और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में देवी का हाथी पर आगमन भक्तों के लिए शुभ संकेत के तौर पर देखा जाता है. मान्यता है कि इससे घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वातावरण बनता है.

ये भी देखें- घर बैठे करें बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन

कब से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र?

शारदीय नवरात्रि रविवार 11 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रही है. इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ देवी की आराधनाा शुरू होती है. भक्त नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामनाा करते हैं.

ये भी पढ़ें- 20 सितंबर का पंचांग: 'बप्पा' की विशेष पूजा और विसर्जन, दोपहर तक सौभाग्य योग, जानें राहुकाल का समय

घोड़े पर होगी मां की विदाई

आचार्य मदनमोहन ने आगे बताया कि इस बार मां दुर्गा का प्रस्थान घोड़े पर होगा. धार्मिक मान्यताओं में देवी के घोड़े पर प्रस्थान को विशेष संकेत से जोड़कर देखा जाता है. इसे कई परंपराओं में युद्ध या अशांति की स्थिति का प्रतीक माना गया है. हालांकि, यह धार्मिक मान्यताा है इसे भविष्य की निश्चित घटना या भविष्यवाणी के तौर पर नहीं देखनाा चाहिए.

वाहन से जुड़ी है धार्मिक मान्यता

हिंदू धार्मिक परंपरा में नवरात्रि के दौरान देवी के आगमन और प्रस्थान के वाहन को लेकर अलग-अलग मान्यताएं मिलती हैं. इन वाहनों के आधार पर नवरात्रि के फल की व्याख्या की जाती है. भक्त इन संकेतों को आस्था और परंपरा के नजरिए से देखते हैं. आचार्य ने कहा कि मां भगवती सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनााए रखें और पूरे विश्व की रक्षा करें, यही नवरात्रि के दौरान प्रार्थना करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: धनु और मीन को मिलेगा करियर में लाभ, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sharadiya Navratri, Goddess Durga, Goddess Durga Bhajan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com