विज्ञापन

241 दिन तक मार्गी रहेंगे शनिदेव, तुला-वृषभ समेत इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन और करियर में होगा फायदा

Shani Margi 2026: 11 दिसंबर 2026 से शनि मीन राशि में मार्गी होंगे और करीब 241 दिनों तक सीधी चाल चलेंगे. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इस दौरान तुला, वृषभ और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और रुके हुए कामों में लाभ मिल सकता है.

241 दिन तक मार्गी रहेंगे शनिदेव, तुला-वृषभ समेत इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन और करियर में होगा फायदा
11 दिसंबर से शुरू होगी शनि की सीधी चाल
ndtv

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव की चाल को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. शनि जब वक्री होते हैं या मार्गी चाल चलते हैं, तो इसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है. इस समय शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में हैं और जल्द ही अपनी सीधी चाल शुरू करने जा रहे हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 11 दिसंबर 2026 से शनि मार्गी होंगे और करीब 241 दिनों तक सीधी चाल चलेंगे. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, शनि की यह चाल तीन राशियों के लिए खास तौर पर शुभ रह सकती है. आइए जानते हैं किन राशियों को इसका लाभ मिल सकता है.

11 दिसंबर से शुरू होगी शनि की सीधी चाल

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, शनि देव मीन राशि में विराजमान हैं. करीब 138 दिनों तक वक्री रहने के बाद 11 दिसंबर 2026 की सुबह से शनि मार्गी हो जाएंगे. उनकी यह सीीधी चाल 9 अगस्त 2027 तक रहने वाली है. इस दौरान शनि अपनी राशि भी बदलेंगेे. जून 2027 में शनि मीन राशि से निकलकर मेष रााशि में प्रवेश करेंगे. इससे साढ़ेसाती के क्रम में भी बदलाव आएगा.

इन 3 राशियों के लिए शुभ रह सकता है शनि का गोचर

तुला राशि: शनि की मार्गी चाल तुला राशि के जातकों के लिए राहत लेकर आ सकतीी है. लंबे समय से अटके काम आगे बढ़ सकते हैं. नौकरी और कारोबार में मेहनत का अच्छा परिणााम मिलने की उम्मीद है. आर्थिक स्थितिि में सुधार हो सकता है. परिवार के लोगों का सहयोग भी मिलेेगा.

वृषभ राशि: वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. कामकााज में नई जिम्मेदारी या पद मिलने के योग बन सकते हैं. धन से जुड़ी परेेशानियां कम हो सकती हैं. किसी अच्छी डील या नए अवसर से फायदा मिलने की संभाावना है.

ये भी पढ़ें- धनतेरस के दिन नई चीजें क्यों खरीदी जाती हैं? जानें यम दीप की क्या है मान्यता

मकर राशि: मकर राशि के जातकों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. रुके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है. मेहनत की तारीफ हो सकती है और आर्थिक स्थिति बेहततर होने के संकेत हैं. इस दौरान अपनों का साथ भी मिलेगाा.

शनि की कृपा के लिए कौन से उपाय करें

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, शनि के अशुभ प्रभावों से राहत पााने के लिए शमी के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है. इसके अलावा श्री शिव चालीसा का पाठ करें और शिवलिंग का अभिषेक करें. हनुमान जी की उपासना भी कर सकते हैं. जरूरततमंद लोगों की मदद करें और किसी का अपमान करने से बचें. इस दौरान मेहनत और अच्छे कर्मों पर ध्यान देना भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें- धनतेरस के दिन किसी को क्या नहीं देना चाहिए? जानें ऐसा नहीं किया तो क्या होगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shani Gochar 2026, Shani Margi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com