विज्ञापन

Shukra Gochar 2026: दिवाली के बाद मार्गी होंगे शुक्र, जानिए सभी 12 राशियों के जातकों पर कैसा होगा असर

ज्योतिष गणना के अनुसार 14 नवंबर 2026 को शुक्र कन्या राशि में मार्गी होंगे और फिर 22 नवंबर 2026 को तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं सभी राशियों का हाल...

Shukra Gochar 2026: दिवाली के बाद मार्गी होंगे शुक्र, जानिए सभी 12 राशियों के जातकों पर कैसा होगा असर
शुक्र का चाल परिवर्तन
Photo Credit: NDTV

Shukra Gochar 2026: ज्योतिष गणना के अनुसार नवंबर 2026 का महीना प्रेम, धन, रिश्तों और करियर के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसका कारण है शुक्रका मार्गी होना और फिर अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करना. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 14 नवंबर 2026 को शुक्र कन्या राशि में मार्गी होंगे और फिर 22 नवंबर 2026 को तुला राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शुक्र का ये परिवर्तन कई राशियों के लिए राहत, आर्थिक लाभ और रिश्तों में सुधार लेकर आ सकता है. इसी कड़ी में आज हम आपको शुक्र की चाल परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

शुक्र के मार्गी होने का महत्व

शुक्र ग्रह को प्रेम, वैवाहिक जीवन, सौंदर्य, सुख-सुविधाओं, धन और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है. बता दें कि जब शुक्र कन्या राशि में वक्री और नीच अवस्था में होते हैं, तब लोग रिश्तों में कमियां निकालने लगते हैं, छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ सकता है और आर्थिक मामलों में रुकावटें देखने को मिलती हैं. ऐसे में 14 नवंबर को शुक्र के मार्गी होने के बाद इन समस्याओं में धीरे-धीरे कमी आ सकती है. वहीं 22 नवंबर को शुक्र अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे, जहां वे अधिक मजबूत माने जाते हैं. इससे जीवन में संतुलन, सामंजस्य और सकारात्मकता बढ़ सकती है.

1. मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए ये परिवर्तन दांपत्य जीवन और कारोबार में नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और व्यापारिक साझेदारियों से लाभ मिलने के योग बनेंगे. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं.

2. वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ में सुधार देखने को मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं और नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ने की संभावना है.

3. मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को प्रेम संबंधों, शिक्षा और क्रिएटिव क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है. साथ ही छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलने के योग हैं. संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

4. कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए घर-परिवार से जुड़ी खुशियां बढ़ सकती हैं. नया वाहन, संपत्ति या घर की साज-सज्जा पर खर्च होने की संभावना है. माता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा.

यह भी पढ़ें: 241 दिन तक मार्गी रहेंगे शनिदेव, तुला-वृषभ समेत इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

5. सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए अटका हुआ धन वापस मिलने के योग बन सकते हैं. वाणी में मधुरता आएगी और परिवार में चल रहे विवाद कम होंगे. मीडिया, मार्केटिंग और कंटेंट क्रिएशन से जुड़े लोगों को खास लाभ मिल सकता है.

6. कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. आर्थिक मामलों में सुधार होगा और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. पारिवारिक व्यवसाय और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

7. तुला राशि

तुला राशि के लिए ये गोचर सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना जा रहा है. व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा, करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और प्रेम संबंध मजबूत होंगे. अविवाहित लोगों को मनचाहा साथी मिलने की संभावना है.

8. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए विदेशी व्यापार, विदेश यात्रा और आध्यात्मिक गतिविधियों में लाभ के संकेत हैं. रुका हुआ धन मिलने और सामाजिक दायरा बढ़ने की संभावना है.

9. धनु राशि

धनु राशि के जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है. नए प्रोजेक्ट और व्यापारिक अवसर मिल सकते हैं. पुराने निवेश भी लाभ देने लग सकते हैं.

10. मकर राशि

मकर राशि वालों के करियर में बड़ी प्रगति के योग बन रहे हैं. प्रमोशन, इंक्रीमेंट या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. कारोबारियों को नए अनुबंध मिलने की संभावना है.

11. कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए भाग्य का साथ बढ़ सकता है. उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा और धार्मिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं. रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ सकती हैं.

12. मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए वैवाहिक जीवन में सुधार होगा. जीवनसाथी के माध्यम से आर्थिक लाभ मिल सकता है. बीमा, निवेश और साझा संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Surya Gochar 2026: 16 नवंबर से चमकेगी इन 8 राशियों की किस्मत, धन लाभ और तरक्की के बनेंगे योग

यह भी पढ़ें: बुध करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shukra Gochar, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com