हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है. किसी भी शुभ काम की शुरुआत करने, पूजा-पाठ करने और धार्मिक कार्यों के लिए पंचांग में तिथि, नक्षत्र, योग और शुभ-अशुभ मुहूर्त देखे जाते हैं. 28 नवंबर 2026, शनिवार का दिन धार्मिक नजरिए से खास रहने वाला है. इस दिन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी. वहीं, दोपहर में पुष्य नक्षत्र का आरंभ होगा. पुष्य नक्षत्र को बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन पूजा-पाठ, मंत्र जाप और भगवान की आराधना करना विशेष फलदायी माना जाता है. आइए जानते हैं 28 नवंबर का पूरा पंचांग और दिन के शुभ-अशुभ समय के बारे में.
आज की तिथि
पंचांग के अनुसार, 28 नवंबर को कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि सुबह 6 बजकर 40 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 29 नवंबर को सुबह 3 बजकर 57 मिनट तक रहेगी. इसके बाद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 30 नवंबर की रात 1 बजकर 46 मिनट तक रहेगी.
नक्षत्रआज दो नक्षत्रों का संयोग बन रहा है. सुबह 12 बजकर 50 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा. इसके बाद पुष्य नक्षत्र शुरू हो जाएगा, जो 29 नवंबर को सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार, पुष्य नक्षत्र बेहद शुभ और कल्याणकारी समय होता है. इस दौरान भगवान की पूजा, दान-पुण्य और धार्मिक कार्य करना अच्छा माना जाता है.
आज के शुभ मुहूर्त- 28 नवंबर को सुबह 5 बजकर 17 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. इस समय उठकर स्नान, ध्यान और भगवान का स्मरण करना शुभ माना जाता है.
- इसके बाद सुबह 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा.
- फिर सुबह 10 बजकर 39 मिनट से दोपहर 12 बजकर 6 मिनट तक और अगले दिन सुबह 5 बजकर 4 मिनट से 6 बजकर 32 मिनट तक अमृत काल रहेगा.
- आज सुबह 9 बजकर 34 मिनट से 10 बजकर 54 मिनट तक राहुकाल रहेगा.
- यमगण्ड दोपहर 1 बजकर 35 मिनट से 2 बजकर 55 मिनट तक और
- कुलिक काल सुबह 6 बजकर 53 मिनट से 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा.
- दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 19 मिनट से 9 बजकर 1 मिनट तक रहेगा.
- वहीं, वर्ज्यम् रात 8 बजकर 13 मिनट से 9 बजकर 42 मिनट तक रहेगा.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन समयों में नए और महत्वपूर्ण शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए.
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति28 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 36 मिनट पर होगा. चंद्रोदय रात 9 बजकर 41 मिनट पर होगा, जबकि चंद्रास्त 29 नवंबर को सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर होगा. सूर्य वृश्चिक राशि में रहेंगे. वहीं, चंद्रमा सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक मिथुन राशि में रहेंगे. इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेंगे.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- घर में किस जगह रखना चाहिए मोर पंख? एस्ट्रोलॉजर ने बताए मोर पंख के टोटके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं