विज्ञापन

घर में किस जगह रखना चाहिए मोर पंख? एस्ट्रोलॉजर ने बताए मोर पंख के टोटके

मशहूर एस्ट्रोलॉजर मयंक कुशवाहा ने मोर पंख से जुड़े कुछ उपाय बताए हैं. एस्ट्रोलॉजर का कहना है कि मोर पंख को अलग-अलग चीजों के साथ और सही जगह पर रखने से ग्रहों से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

घर में किस जगह रखना चाहिए मोर पंख? एस्ट्रोलॉजर ने बताए मोर पंख के टोटके
मोर पंख के उपाय
(Photo Credit: NDTV)

हिंदू धर्म में मोर पंख को बहुत शुभ माना जाता है. भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट पर भी मोर पंख सुशोभित होता है. यही वजह है कि कई लोग अपने घर के मंदिर या पूजा वाली जगह पर मोर पंख रखते हैं. धार्मिक मान्यता है कि घर में मोर पंख रखने से सुख-शांति आती है और नकारात्मकता दूर रहती है. ज्योतिष में भी मोर पंख को खास माना गया है. इसी विषय पर मशहूर एस्ट्रोलॉजर मयंक कुशवाहा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने मोर पंख से जुड़े कुछ उपाय बताए हैं. एस्ट्रोलॉजर का कहना है कि मोर पंख को अलग-अलग चीजों के साथ और सही जगह पर रखने से ग्रहों से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

सरसों के तेल और दूध में रखें मोर पंख

एस्ट्रोलॉजर के अनुसार, अगर किसी की कुंडली में शनि से जुड़ी परेशानी है, तो उन्हें मोर पंख को सरसों के तेल में डुबोकर रखना चाहिए. मान्यता है कि इससे शनि का बुरा प्रभाव कम होता है. वहीं, अगर कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, तो आप एक दिन के लिए मोर पंख को दूध में डूबोकर रख सकते हैं.

सूर्य और मंगल के लिए करें ये उपाय

एस्ट्रोलॉजर आगे कहते हैं, कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए एक सोने की अंगूठी लें और उसमें मोर पंख का टुकड़ा बंधकर पहनें. वहीं,मंगल ग्रह से जुड़े दोष को दूर करने के लिए आप किसी लाल कपड़े में मोर पंख को बांधकर इसे घर की दक्षिण दिशा में रख सकते हैं. 

पढ़ाई और कारोबार में तरक्की के लिए करें ये उपाय 

मयंक कुशवाहा कहते हैं, अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है, तो आप उसकी किताब में मोर पंख रख सकते हैं. इसके अलावा मंदिर में गेंदे के फूल के साथ मोर पंख रखने से बुद्धि बढ़ती है. वहीं, कारोबार करने वाले लोग इसे अपने गल्ले में रख सकते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से कारोबार में धन आने के रास्ते खुलते हैं.

काम में रुकावट दूर करने के लिए अपनाएं ये तरीके

अगर आपका कोई काम लंबे समय से नहीं बन रहा है, तो आप किसी नीले रंग के कपड़े में मोर पंख को लपेटकर रख सकते हैं. एस्ट्रोलॉजर कहते हैं, ऐसा करने से आपके काम में आ रहीं रूकावटे धीरे-धीरे खुद दूर होने लगेंगी. बस इन उपाय को करते समय अपने मन में सच्ची श्रद्धा और विश्वास रखें. 

यहां देखें वीडियो- 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- क्या सुबह बिना नहाए लड्डू गोपाल को जगा सकते हैं? कथावाचक डॉक्टर शिवम साधक ने बताया 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com