विज्ञापन

दिसंबर में पहला रवि प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा? जानिए सही तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रवि प्रदोष व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और व्यक्ति को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. यहां जानिए दिसंबर में पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा.

दिसंबर में पहला रवि प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा? जानिए सही तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
रवि प्रदोष व्रत
file photo

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना जाता है. ये व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है. हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. जब ये व्रत रविवार के दिन पड़ता है, तो इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रवि प्रदोष व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और व्यक्ति को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने और प्रदोष काल में दीप जलाने का विशेष महत्व है. दिसंबर में पहला प्रदोष व्रत 6 तारीख यानी रविवार को रखा जाएगा. चलिए आपको बताते हैं रवि प्रदोष व्रत की पूजा विधि, कथा और शुभ मुहूर्त.

दिसंबर में पहला रवि प्रदोष व्रत

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 दिसंबर को पड़ रहा है. इस दिन भक्त भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं.

  • त्रयोदशी तिथि प्रारंभ- 6 दिसंबर 2026 को रात 12.51 बजे
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त- 7 दिसंबर 2026 को रात 2.22 बजे
  • प्रदोष काल पूजा मुहूर्त- शाम 5.03 बजे से शाम 7.27 बजे तक

प्रदोष व्रत में पूजा कब करें?

प्रदोष व्रत में सूर्यास्त के आसपास का समय पूजा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. इस समय भगवान शिव का जलाभिषेक, बेलपत्र, पुष्प, धूप और दीप अर्पित कर पूजा की जाती है. भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार शिव मंत्रों का जाप और प्रदोष व्रत कथा का पाठ भी करते हैं. पूजा का सटीक मुहूर्त शहर के अनुसार अलग हो सकता है, इसलिए स्थानीय पंचांग देखना सही रहेगा.

रवि प्रदोष व्रत की कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, एक नगर में एक ब्राह्मण रहता था. उसकी पत्नी भगवान शिव की परम भक्त थी. पति की मृत्यु के बाद वह अपने बेटे के साथ बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने लगी. एक दिन उसे रास्ते में एक घायल बालक मिला. वह बालक विदर्भ का राजकुमार था, जिसका राज्य शत्रुओं ने छीन लिया था. ब्राह्मणी उस बालक को अपने घर ले आई और अपने बेटे की तरह उसका पालन-पोषण करने लगी. कुछ समय बाद राजकुमार की मुलाकात एक गंधर्व कन्या से हुई. दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे. भगवान शिव की कृपा से आगे चलकर राजकुमार को अपना खोया हुआ राज्य वापस मिल गया. कहा जाता है कि ब्राह्मणी नियमित रूप से प्रदोष व्रत करती थी. इसी व्रत के पुण्य और भगवान शिव की कृपा से उसके जीवन के दुख दूर हुए. तभी से प्रदोष व्रत को कष्टों से मुक्ति और सुख-समृद्धि प्राप्त करने वाला माना जाता है.

यह भी पढ़ें:- रामा तुलसी या श्यामा तुलसी, घर में कौन-सा पौधा लगाना अच्छा होता है?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Pradosh Vrat, Ravi Pradosh Vrat 2026, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com