शनि ढैया से बचने के लिए मान्यतानुसार किए जाते हैं ये काम, Shani Dev की मिलती है कृपा

Shani Dhaiyya: शनि देव को प्रसन्न करने और शनि ढैया से बचाव के लिए मान्यतानुसार इस तरह की जाती है शनि देव की पूजा व आराधना. 

शनि ढैया से बचने के लिए मान्यतानुसार किए जाते हैं ये काम, Shani Dev की मिलती है कृपा

Shani Dev: शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित माना जाता है. 

Shani Dhaiyya: हिन्दू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है. कहा जाता है कि शनि देव (Shani Dev) जिस पर अपनी कृपा बना देते हैं उसका भाग्य चमक जाता है, लेकिन जो व्यक्ति शनि देव के क्रोध का पात्र बनता है उसके लिए अनेक मुश्किलें पैदा हो जाती हैं. इस चलते शनि ढैया से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. मान्यतानुसार शनिवार (Saturday) के दिन को शनि देव का दिन माना जाता है जिस कारण लोग शनिवार के दिन खासतौर से शनिदेव की आराधना करते हैं. 


शनि ढैया से बचने के उपाय | Shani Dhaiyya Upay 

  • शनि ढैया से बचने के लिए शनि देव की शनिवार के दिन पूजा की जाती है. इसके अलावा शनि देव के समक्ष मान्यतानुसार दीया जलाते हैं. 
  • भक्त शनिवार के दिन व्रत भी रखते हैं जिससे शनि देव प्रसन्न हों. 
  • संध्या काल में शनि महाराज को भोग चढ़ाया जाता है. इस भोग में उड़द दाल की खिचड़ी बनाई जाती है. शनि देव के अलावा भोग जरूरतमंदों को खिलाया जाता है. 
  • सूर्यपुत्र शनिदेव को खुश करने के लिए भक्त इस दिन सूर्य देव (Surya Dev) की आराधना भी करते हैं.
  • शनिवार के दिन काली चींटियों को आटा व गुड़ दिया जाता है.


शनि ढैया से बचने के लिए माना जाता है कि शनि मंत्र (Shani Mantra) का जाप करना चाहिए. निम्न शनि मंत्र बेहद शुभ कहे जाते हैं. 

शनि महामंत्र 


 
ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।

छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥

 शनि का वैदिक मंत्र

ऊँ शन्नोदेवीर-भिष्टयऽआपो भवन्तु पीतये शंय्योरभिस्त्रवन्तुनः।

शनि गायत्री मंत्र

ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।

 सेहत के लिए शनि मंत्र

ध्वजिनी धामिनी चैव कंकाली कलहप्रिहा।

कंकटी कलही चाउथ तुरंगी महिषी अजा।।

शनैर्नामानि पत्नीनामेतानि संजपन् पुमान्।

दुःखानि नाश्येन्नित्यं सौभाग्यमेधते सुखमं।।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)