विज्ञापन

Ravi Pradosh Vrat: 12 जुलाई को रखा जाएगा रवि प्रदोष व्रत, करें शिवलिंग से जुड़े ये सरल उपाय, बढ़ेगा मान-सम्मान और दूर होंगी समस्याएं

इस साल आषाढ़ महीने में दो बार रवि प्रदोष व्रत रखे जाएंगे. पहला रवि प्रदोष व्रत 12 जुलाई को रखा जाएगा. मान-सम्मान की प्राप्ति और समस्याओं से मुक्ति के लिए आप इस दिन शिवलिंग से जुड़े कुछ उपाय कर सकते हैं.

Ravi Pradosh Vrat: 12 जुलाई को रखा जाएगा रवि प्रदोष व्रत, करें शिवलिंग से जुड़े ये सरल उपाय, बढ़ेगा मान-सम्मान और दूर होंगी समस्याएं
रवि प्रदोष व्रत उपाय
Photo Credit: NDTV

हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव की पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. पंचांग के अनुसार फिलहाल आषाढ़ महीना चल रहा है और इस माह के प्रदोष व्रत बेहद खास हैं क्योंकि दोनों रवि प्रदोष व्रत होंगे. पहला रवि प्रदोष व्रत 12 जुलाई को पड़ेगा. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे कुछ सरल उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप जीवन में मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा पा सकते हैं.

गुड़ वाला जल अर्पित करें

रवि प्रदोष व्रत पर तांबे के बर्तन में शुद्ध जल भरें और उसमें थोड़ा सा गुड़ डालें. अब इस जल को शिवलिंग पर अर्पित करें. मान्यता है कि ऐसा करने से समाज में मान-सम्मान बढ़ता और सरकारी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होती है.

लाल चंदन से करें उपाय

रवि प्रदोष व्रत पर आप शवलिंग पर लाल चंदन का लेप लगाना बेहद फलदायी माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है और भगवान शिव अपनी कृपा सदैव भक्तों पर बनाए रखती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अक्षत और काले तिल

रवि प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पर अक्षत और काले तिल अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है. माना जाता है कि ऐसा करने से ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम होता है. इसके अलावा पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए भी ये उपाय बेहद लाभदायक माना जाता है.

रवि प्रदोष व्रत तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 12 जुलाई को सुबह 2 बजकर 4 मिनट पर होगी. वहीं, इस तिथि का समापन 12 जुलाई को ही 10 बजकर 29 मिनट पर होगा. ऐसे में प्रदोष काल को देखते हुए, जुलाई का पहला रवि प्रदोष व्रत 12 जुलाई 2026 को रखा जाएगा.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Shani Dev: कहीं आपकी परीक्षा तो नहीं ले रहे शनि देव? ये संकेत बताते हैं शुभ या अशुभ प्रभाव

यह भी पढ़ें: बनारस में रहने वालों के लिए खुशखबरी! बाबा विश्वनाथ मंदिर में 'काशी द्वार' से कर सकेंगे VIP दर्शन, जानिए पूरी डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Pradosh Vrat 2026, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com