Ramadan 2026: भारत में बीते बुधवार को रमजान का चांद नजर आ चुका है और इसी के साथ माह-ए-रमजान की शुरुआत हो गई है. इसी के चलते आज यानी 19 फरवरी को पहला रोजा रखा गया है. रमजान के दौरान सुबह की सहरी से लेकर शाम के इफ्तार तक, रोजेदारों के लिए हर दिन बेहद खास होता है. इसी कड़ी में आज हम आपको देश के प्रमुख शहरों के आज यानी 19 फरवरी का इफ्तार का समय बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं टाइमिंग...
यह भी पढ़ें: Eid kab hai 2026 : 19 या 20 मार्च कब है ईद? शुरू कर दें तैयारी यह रही सही तारीख
सहरी और इफ्तार की टाइमिंग
आपको बता दें कि देश के अलग‑अलग शहरों में सेहरी और इफ्तार के समय में थोड़ा फर्क होता है. इसके चलते कुछ शहरों में सेहरी का समय थोड़ा पहले खत्म होता है, जबकि कुछ जगहों पर इफ्तार का समय कुछ मिनट बाद होता है. इसलिए रोजेदारों को हमेशा अपने शहर के मुताबिक ही टाइमटेबल का ही पालन करना चाहिए.

दिल्ली में इफ्तार का समय (Delhi Iftar Timings)
दिल्ली में इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 13 मिनट है.
लखनऊ में इफ्तार का समय (Lucknow Iftar Timings)
लखनऊ में इफ्तार का समय शाम 6 बजे है.
हैदराबाद में इफ्तार का समय (Hyderabad Iftar Timings)
हैदराबाद में इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 19 मिनट है.
मुंबई में इफ्तार का समय (Mumbai Iftar Timings)
मुंबई में इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 40 मिनट है.
पटना में इफ्तार का समय (Patna Iftar Timings)
पटना (बिहार) में इफ्तार का समय शाम 5 बजकर 44 मिनट है.
जयपुर में इफ्तार का समय (Jaipur Iftar Timings)
जयपुर में इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 21 मिनट है.
इंदौर में इफ्तार का समय (Indore Iftar Timings)
इंदौर में इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 24 मिनट है.
पुणे में इफ्तार का समय (Pune Iftar Timings)
पुणे में इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 36 मिनट है.
बेंगलुरु में इफ्तार का समय (Bengaluru Iftar Timings)
बेंगलुरु में इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 26 मिनट है.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, इसमें बदलाव हो सकता है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं