विज्ञापन
Story ProgressBack

Ramadan 2024: यह है रमजान में सहरी और इफ्तार का समय, देखिए आपके शहर की टाइमिंग यहां

Ramadan Timings: रमजान के पाक माह में मुस्लिम समुदाय रोजा रखता है. इन दिनों में इफ्तार और सहरी के समय पर ही कुछ खाया जाता है. जानिए आपके शहर में इफ्तार और सहरी का समय क्या होगा. 

Read Time: 2 mins
Ramadan 2024: यह है रमजान में सहरी और इफ्तार का समय, देखिए आपके शहर की टाइमिंग यहां
Sehri And Iftar Timing: इस साल कितने बजे किया जाएगा इफ्तार और सहरी, जानिए यहां. 

Ramadan 2024: इस साल रमजान का पाक महीना 12 मार्च से शुरू हो चुका है. रमजान का महीना इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार साल का नौंवा महीना होता है. इस महीने को माह-ए-रमजान भी कहा जाता है. यह माह अल्लाह की इबादत को समर्पित होता है और रमजान के दिनों में मुस्लिम समुदाय महीनाभर रोजा रखता है. रोजा (Roza) रखने के बाद शाम के समय इफ्तार और सुबह के समय सहरी (Sehri) खाई जाती है और दिनभर पानी तक नहीं पिया जाता है. इस साल सऊदी अरब में 10 मार्च के दिन रमजान का चांद दिखा था और 11 मार्च से रोजा रखने की शुरूआत हुई थी. भारत और पाकिस्तान सऊदी अरब के अगले दिन से रोजा रखता है जिस चलते भारत में 12 मार्च से रोजा रखा जाना शुरू हुआ है. यहां जानिए अलग-अलग शहर में इफ्तार (Iftar) और सहरी खाने का क्या समय है और आपके शहर में किस समय आप इफ्तार और सहरी कर सकते हैं. 

Rangbhari Ekadashi 2024: रंगभरी एकादशी पर इस तरह कर सकते हैं भगवान विष्णु का पूजन, यह है पूजा का शुभ मुहूर्त 

रमजान का टाइम टेबल 

  • रमजान की शुरूआत 12 मार्च से हुई है. 
  • शब-ए-कद्र 6 अप्रैल, शनिवार को है. 
  • रमजान खत्म होंगे 9 अप्रैल, मंगलवार के दिन. 
  • इस साल ईद-उल-फितर मनाई जाएगी 10 अप्रैल, बुधवार के दिन. 

Narsimha Dwadashi 2024: कब मनाई जाएगी नरसिंह द्वादशी, जानिए होलिका दहन से जुड़ा क्या है इस दिन का महत्व

अलग-अलग शहर में सहरी और इफ्तार का समय 

बेंगलुरु - सहरी सुबह 05:19 बजे, इफ्तार शाम 06:31 बजे

अहमदाबाद - सहरी सुबह 05:38 बजे, इफ्तार शाम 06:47 बजे

कोलकाता - सहरी सुबह 04:35 बजे, इफ्तार शाम 05:45 बजे

चेन्नई - सहरी सुबह 05:08 बजे, इफ्तार शाम 06:20 बजे

दिल्ली - सहरी शाम 06:20 बजे, इफ्तार शाम 06:27 बजे

हैदराबाद - सहरी सुबह 05:16 बजे, इफ्तार शाम 06:26 बजे

कानपुर - सहरी सुबह 05:06 बजे, इफ्तार शाम 06:15 बजे

मुंबई - सहरी सुबह 05:38 बजे, इफ्तार शाम 06:48 बजे

पुणे - सहरी सुबह 05:34 बजे, इफ्तार शाम 06:44 बजे

सूरत - सहरी सुबह 05:38 बजे, इफ्तार शाम 06:47 बजे 

लखनऊ - सहरी सुबह 4:58 बजे, इफ्तार 6:16 बजे 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
भोले की भक्ति में सावन की मासिक शिवरात्रि का है बहुत महत्व, जानिए जुलाई या अगस्त कब रखा जाएगा यह व्रत
Ramadan 2024: यह है रमजान में सहरी और इफ्तार का समय, देखिए आपके शहर की टाइमिंग यहां
Ganga Dussehra 2024: कब है गंगा दशहरा, जानिए तिथि, पूजा विधि और महत्व
Next Article
Ganga Dussehra 2024: कब है गंगा दशहरा, जानिए तिथि, पूजा विधि और महत्व
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com