विज्ञापन

श्रीकृष्ण का पहला नाम क्या था? अखिलेश यादव ने अनिरुद्धाचार्य से पूछा तो क्‍या सही जवाब दे पाए Pookie Baba

Shri Krishna First Name: अखिलेश यादव से बीच रास्ते हुई मुलाकात में कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने बताया श्रीकृष्ण का पहला नाम क्या था. यशोदा मैया ने नन्हे कृष्ण को देखकर पुकारा था इस तरह.

श्रीकृष्ण का पहला नाम क्या था? अखिलेश यादव ने अनिरुद्धाचार्य से पूछा तो क्‍या सही जवाब दे पाए Pookie Baba
क्या आप जानते हैं श्रीकृष्ण का पहला नाम क्या था.

Shri Krishna Name: श्रीकृष्ण को अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है. मान्यतानुसार श्रीकृष्ण को 108 नामों से पुकारा गया है. लेकिन, क्या आप जानते हैं श्रीकृष्ण का पहला नाम (Shri Krishna First Name) क्या था? अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य (Aniruddhacharya) से बीच सड़क पर मुलाकात हुई तो अखिलेश ने अनिरुद्धाचार्य से सवाल किया कि भगवान श्रीकृष्ण का पहला नाम क्या था. इसपर स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने जवाब भी दिया लेकिन इस जवाब को लोग सही नहीं मान रहे हैं. स्वामी अनिरुद्धाचार्य को पूकी बाबा (Pookie Baba) कहकर भी पुकारा जाता है. आयदिन सोशल मीडिया पर अनिरुद्धाचार्य के वीडियो वायरल होते रहते हैं. लोगों को अनिरुद्धाचार्य के दिए जवाब लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं श्रीकृष्ण का पहला नाम क्या था. 

श्री हनुमान चालीसा Shree Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi यहां पढ़ें हनुमान चालीसा

अनिरुद्धाचार्य ने क्या दिया था जवाब

अखिलेश यादव ने अनिरुद्धाचार्य से सवाल किया कि जब श्रीकृष्ण को पहली बार आधी रात में यशोदा के हाथ में सौंपा गया था तब मां ने उन्हें पहला नाम क्या दिया था. इस सवाल के जवाब में अनिरुद्धाचार्य ने जवाब दिया कि, भगवान के कई सारे नाम हैं. मां ने सबसे पहले उनको कन्हैया कहकर पुकारा था.

अनिरुद्धाचार्य का जवाब सुनकर अखिलेश यादव ने कहा, बहुत बधाई और शुभकामना आपको. बस यहीं से हमारा रास्ता अलग-अलग हो गया. अब आगे से आप किसी को शूद्र मत कहना. अनिरुद्धाचार्य और अखिलेश यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

क्या था श्रीकृष्ण का पहला नाम

मान्यतानुसार श्रीकृष्ण को मां यशोदा ने सबसे पहले नंदलाला कहकर पुकारा था. नंदलाला श्रीकृष्ण का पहना नाम (Krishna First Name) बताया जा रहा है. इसके अतिरिक्त यहां श्रीकृष्ण के 108 नाम (Krishna 108 Names) दिए जा रहे हैं.

श्रीकृष्ण के 108 नाम
  1. अचला
  2. अच्युत
  3. अद्भुतह
  4. आदिदेव
  5. अदित्या
  6. अजन्मा
  7. अजया
  8. अक्षरा
  9. अमृत
  10. अनादिह
  11. आनंद सागर
  12. अनंता
  13. अनंतजीत
  14. अनया
  15. अनिरुद्धा
  16. अपराजित
  17. अव्युक्ता
  18. बाल गोपाल
  19. बलि
  20. चतुर्भुज
  21. दानवेंद्रो
  22. दयालु
  23. दयानिधि
  24. देवाधिदेव
  25. देवकीनंदन
  26. देवेश
  27. धर्माध्यक्ष
  28. द्वारकाधीश
  29. गोपाल
  30. गोपालप्रिया
  31. गोविंदा
  32. ज्ञानेश्वर
  33. हरि
  34. हिरण्यगर्भा
  35. ऋषिकेश
  36. जगद्गुरु
  37. जगदीशा
  38. जगन्नाथ
  39. जनार्धना
  40. जयंतह
  41. ज्योतिरादित्या
  42. कमलनाथ
  43. कमलनयन
  44. कामसांतक
  45. कंजलोचन
  46. केशव
  47. कृष्ण
  48. लक्ष्मीकांत
  49. लोकाध्यक्ष
  50. मदन
  51. माधव
  52. मधुसूदन
  53. महेन्द्र
  54. मनमोहन
  55. मनोहर
  56. मयूर
  57. मोहन
  58. मुरली
  59. मुरलीधर
  60. मुरली मनोहर
  61. नंदगोपाल
  62. नारायन
  63. निरंजन
  64. निर्गुण
  65. पद्महस्ता
  66. पद्मनाभ
  67. परब्रह्मन
  68. परमात्मा
  69. परम पुरुष
  70. पार्थसारथी
  71. प्रजापति
  72. पुण्य
  73. पुरुषोत्तम
  74. रविलोचन
  75. सहस्राकाश
  76. सहस्रजीत
  77. सहस्रपात
  78. साक्षी
  79. सनातन
  80. सर्वजन
  81. सर्वपालक
  82. सर्वेश्वर
  83. सत्य वचन
  84. सत्यव्त
  85. शंतह
  86. श्रेष्ठ
  87. श्रीकांत
  88. श्याम
  89. श्यामसुंदर
  90. सुदर्शन
  91. सुमेध
  92. सुरेशम
  93. स्वर्गपति
  94. त्रिविक्रमा
  95. उपेन्द्र
  96. वैकुंठनाथ
  97. वर्धमानह
  98. वासुदेव
  99. विष्णु
  100. विश्वदक्शिनह
  101. विश्वकर्मा
  102. विश्वमूर्ति
  103. विश्वरूपा
  104. विश्वात्मा
  105. वृषपर्व
  106. यदवेंद्रा
  107. योगि
  108. योगिनाम्पति

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com