अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने अजमेर शरीफ (Ajmer Sharif Dargah) में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चादर चढ़ाई. उन्होंने कहा कि "एकता और सौहार्द की ताकत ही पंथनिरपेक्ष-लोकतांत्रिक भारत की आत्मा है". नकवी ने मोदी का लिखा संदेश भी पढ़कर सुनाया. संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा है, "ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 808वें उर्स के अवसर पर विश्वभर में उनके अनुयायिओं को बधाई एवं शुभकामनाएं. दुनिया को मानवता का संदेश देने वाले महान सूफी संत के वार्षिक उर्स पर दरगाह अजमेर शरीफ पर चादर भेजते हुए मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं".
यह भी पढ़ें: भाईचारे का प्रतीक है ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह
प्रधानमंत्री के संदेश में लिखा गया है, "भारत समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं का देश है और हमारे देश के सूफी-संतों ने अपने आदर्शो और विचारों के माध्यम से राष्ट्र के सांस्कृतिक ताने-बाने को सदैव मजबूत करने का प्रयास किया है. शांति और एकता का उनका पैगाम हमें जीवन में अनुशासित, शालीन और संयमित रहने की सीख देता है".
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीएम मोदी ने संदेश में आगे कहा, "सद्भावना और सौहार्द के आदर्श प्रतीक के रूप में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह दुनियाभर से विविध आस्थाओं और मान्यताओं के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है. अनेकता में एकता हमारे देश की खूबसूरती है और सालाना उर्स इसी भावना को संजोने, सहेजने और महसूस करने का अवसर है. ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 808वें उर्स पर मैं दरगाह अजमेर शरीफ से देश की समृद्धि की कामना करता हूं".
इस मौके पर नकवी ने कहा, "एकता और सौहार्द की ताकत ही पंथनिरपेक्ष-लोकतांत्रिक भारत की आत्मा है. हमें किसी भी हाल में भारत की आत्मा और ताकत को कमजोर नहीं होने देना है".

नकवी ने अजमेर में लोगों से कहा कि केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और अजमेर शरीफ दरगाह कमेटी द्वारा दरगाह और कायड़ विश्राम स्थली में विभिन्न विकास योजनाएं शुरू की गई हैं. प्राचीन, ऐतिहासिक बुलंद दरवाजे का नवीनीकरण किया गया है. पहली बार महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग टॉयलेट ब्लॉक्स का निर्माण किया गया है. पूरे दरगाह एवं कायड़ विश्राम स्थली में सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं