Brain Stroke Symptoms: मस्तिष्क यानी ब्रेन हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है. इसलिए जाहिर है कि ब्रेन (Brain) का हेल्दी रहना हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है. क्योंकि यह शरीर के लगभग सभी ऑर्गन के फंक्शन को कंट्रोल करता है. आपको शायद यह जानकर हैरानी होगी कि दुनियाभर में होने वाली मौतों की दूसरी सबसे बड़ी वजह ब्रेन स्ट्रोक है. आपको बता दें कि ब्रेन स्ट्रोक अचानक से नहीं आता है बल्कि महीनों पहले से ही हमारा शरीर हमें इसके संकेत देने लगता है. अगर समय रहते इनको पहचान लिया जाए तो हम इस खतरनाक बीमारी से खुद का बचाव कर सकते हैं. ब्रेन सर्जन ने उन संकेतों को बारे में बताया है जो ब्रेन स्ट्रोक से पहले हमारे शरीर में नजर आते हैं. लेकिन हम इन्हें नजर अंदाज कर देते हैं.
ब्रेन स्ट्रोक आने से पहले शरीर देता है ये संकेत (The body gives these signals before a brain stroke occurs)
ये भी पढ़ें- Brain Stroke : जानिए क्यों होता है ब्रेन स्ट्रोक और क्या होते हैं इसके लक्षण
अक्सर मतली और चक्कर आना - कई लोग जब अस्पताल पहुंचते हैं तो वो बताते हैं कि उन्हें कई हफ्तों से मतली या चक्कर आ रहे होते हैं, और वे सोचते हैं कि यह केवल गर्मी या तनाव की वजह से है. लेकिन असल में ये लक्षण मस्तिष्क में रक्त संचार संबंधी समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं — अगर इसकी कोई स्पष्ट वजह (जैसे प्रेग्नेंसी, नशा या संक्रमण) न हो तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
थकावट और लगातार सिरदर्द - यह काम की नॉर्मल थकान नहीं है, बल्कि एक अजीब तरह की कमजोरी है जो अच्छी नींद और आराम के बाद भी खत्म नहीं होती. अगर इसके साथ रोज़ाना सिरदर्द हो, या सिरदर्द समय के साथ ज्यादा तेज होता जाए, तो यह स्ट्रोक का शुरुआती चेतावनी संकेत हो सकता है.
Signs of a stroke. pic.twitter.com/v3Rx8XinuU
— 𝐃𝐚𝐫𝐤 𝐇𝐚𝐢𝐫𝐞𝐝 (@DKH013) June 27, 2025
शरीर के एक तरफ सुन्नपन - क्या आपको अचानक लगता है कि आपका हाथ, पैर या चेहरे का आधा हिस्सा सो रहा है या सुन्न हो गया है? तो यह मिनी स्ट्रोक (TIA) हो सकता है, या संकेत हो सकता है कि मस्तिष्क का कोई हिस्सा सही से काम नहीं कर रहा है या काम करना बंद कर रहा है.
विजन- दिखने में अचानक बदलाव होना, जैसे डबल दिखना, धुंधलापन या एक आंख का ठीक से फोकस न करना, यह संकेत हो सकता है कि मस्तिष्क की किसी धमनी में रुकावट आ रही है या उसमें दबाव कम हो रहा है. यदि इसे अनदेखा किया गया, तो यह स्ट्रोक का कारण बन सकता है.
डॉक्टर ने आगे कहा कि यही वजह है कि वो रोज़मर्रा की दिनचर्या में शिलाजीत को शामिल करने की सलाह दी जाती हैं. शिलाजीत प्राकृतिक रूप से ब्लड सर्कुलेशन और ब्लड प्रेशर को बैलेंस करता है. इसके साथ ही यह शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के निर्माण को बढ़ाता है, जो रक्त वाहिकाओं को फैलाने और मस्तिष्क तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है. इसमें 80 से अधिक ट्रेस मिनरल्स होते हैं जो तंत्रिका तंत्र को पोषण देते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं — ये दोनों ही स्ट्रोक से बचाव में बेहद अहम हैं.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं