विज्ञापन

Mangal Gochar 2026: अप्रैल की शुरुआत में मंगल का गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

Mangal Gochar Rashifal: 2 अप्रैल 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल दोपहर 3 बजकर 37 मिनट पर कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे. इस ग्रह गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों पर पड़ेगा. लेकिन 3 राशियों के लिए मंगल गोचर का प्रभाव बेहद शुभ माना जा रहा है. आइए जानते हैं इन 3 राशियों के बारे में....

Mangal Gochar 2026: अप्रैल की शुरुआत में मंगल का गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, आर्थिक स्थिति होगी बेहतर
मंगल गोचर 2026
AI

Mars Transit 2026 Lucky Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह निश्चित काल के बाद अपनी चाल परिवर्तन करता है. इस परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है. किसी के लिए यह प्रभाव शुभ होता है, तो किसी के लिए अशुभ साबित होता है. पंचांग के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल दोपहर 3 बजकर 37 मिनट पर कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे. इस ग्रह गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों पर पड़ेगा. लेकिन 3 राशियों के लिए मंगल गोचर का प्रभाव बेहद शुभ माना जा रहा है. इस गोचर से इन राशियों के जातकों की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं और आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है. आइए जानते हैं इन 3 राशियों के बारे में...

यह भी पढ़ें: Hanuman Jayanti 2026: पृथ्वी पर आखिर कहां रहते हैं पवनपुत्र हनुमान? जानें बजरंगी के पवित्र पर्वत का रहस्य

1. मेष राशि

Latest and Breaking News on NDTV

मेष राशि के लोगों के लिए मंगल का ग्रह परिवर्तन काफी शुभ माना जा रहा है. इस गोचर से मेष राशि के लोगों को खूब सफलता प्राप्त हो सकती है. इस दौरान आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं. दांपत्य जीवन की बात करें, तो इस समय आपको लाइफ पार्टनर से खूब सपोर्ट मिल सकता है. साथ ही कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान भी बढ़ेगा.

2. धनु राशि

Latest and Breaking News on NDTV

मंगल गोचर धनु राशि के जातकों के लिए लाभदायी हो सकता है. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. साथ ही अगर बीते समय से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो उससे भी छुटकारा मिलेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. अगर आपका धन लंबे समय से कहीं अटका हुआ है, तो वो आपको वापिस मिल सकता है. लव लाइफ में पार्टनर के साथ आ रही समस्याएं दूर होंगी और रोमांस बढ़ेगा.

3. सिंह राशि

Latest and Breaking News on NDTV

मंगल गोचर से सिंह राशि के लोगों को खूब फायदा हो सकता है. कार्यक्षेत्र के लिए समय अच्छा रहेगा. इस समय आपकी तरक्की के योग बन सकते हैं. साथ ही सैलरी भी बढ़ाई जा सकती है. इसके अलावा आय के भी और कई सोर्स बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. इसके अलावा बिजनेस कर रहे लोगों के लिए भी समय अच्छा हो सकता है, आपको खूब मुनाफा देखने को मिल सकता है. शादीशुदा लोगों के जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी और प्यार की मिठास बनी रहेगी.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com