विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2022

शुक्रवार के दिन संतोषी माता की पूजा के समय किया जाता है इन मंत्रों का जाप

शुक्रवार के दिन माता के सभी रूपों की विधि-विधिन पूजा-अर्चना की जाती हैं. आज के दिन माता संतोषी का पूजन और व्रत भी किया जाता है. संतोषी माता की पूजा के समय इन मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है. आइए पढ़ते हैं संतोषी माता के मंत्र.

शुक्रवार के दिन संतोषी माता की पूजा के समय किया जाता है इन मंत्रों का जाप
संतोषी माता की पूजा के समय करें इन मंत्रों का जाप
नई दिल्ली:

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन देवी मां को समर्पित हैं. आज के दिन माता के सभी रूपों की विधि-विधिन पूजा-अर्चना की जाती हैं. आज के दिन माता संतोषी का पूजन और व्रत भी किया जाता है. हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, संतोषी माता को भगवान श्री गणेश की पुत्री माना गया है. उत्तर भारत में माता संतोषी की पूजा के लिए शुक्रवार का व्रत करने का विधान है. संतोषी माता हिन्दुओं की प्रमुख आराध्य देवियों में से एक हैं. मान्यता है कि अगर शुक्रवार के दिन संतोषी माता की पूजा की जाए, तो माता प्रसन्न होकर शुभ फल प्रदान करती हैं. आज संतोषी माता की पूजा के समय इन मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है. आइए पढ़ते हैं संतोषी माता के मंत्र.

k26da158

पौराणिक मान्यता

पुराणों में कहा गया है कि शुक्रवार का दिन माता संतोषी को समर्पित है. आज के दिन पूजा करते समय माता के इन मंत्रों पाठ करने से माता संतोषी जल्द ही प्रसन्न होकर घर को धन-धान्य से भर देती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देती हैं.

u64npdp

संतोषी माता के मंत्र | Santoshi Mata Puja Mantra

ॐ श्री संतोषी महामाया गजानंदम दायिनी

शुक्रवार प्रिये देवी नारायणी नमोस्तुते!

मंत्र का अर्थ- आनंद देने वाली संतोषी मां, जिनको शुक्रवार दिन प्रिय है, आपको मैं प्रणाम करता हूं, मेरी रक्षा करें.

nhj046t

संतोषी माँ महामंत्र | Santoshi Mata MahaMantra

जय माँ संतोषिये देवी नमो नमः

श्री संतोषी देव्व्ये नमः

ॐ श्री गजोदेवोपुत्रिया नमः

ॐ सर्वनिवार्नाये देविभुता नमः

ॐ संतोषी महादेव्व्ये नमः

ॐ सर्वकाम फलप्रदाय नमः

ॐ ललिताये नमः

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: