घर में सुख-समृद्धि की इच्छा हर व्यक्ति को होती है, सभी को चाहिए कि मां लक्ष्मी का आशीर्वाद उनके परिवार पर बना रहे. इसके लिए लोग पूजा-पाठ, दान-पुण्य और मेहनत भी करते हैं. लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसी आदतों और गलतियों का भी जिक्र मिलता है, जिनकी वजह से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि इन बातों का ध्यान न रखने पर आर्थिक परेशानियां, कर्ज और धन हानि जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.
मंगलवार को कर्ज लेने से बचें
ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, मंगलवार के दिन कर्ज लेना शुभ नहीं माना गया है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन लिया गया कर्ज जल्दी खत्म नहीं होता और आर्थिक बोझ बढ़ सकता है.
बुधवार को बार-बार उधार देना ठीक नहीं
उन्होंने बताया कि बुधवार के दिन जरूरतमंद की मदद करना अलग बात है, लेकिन बार-बार कर्ज देने की आदत को शुभ नहीं माना गया है. ऐसी मान्यता है कि इससे धन का प्रवाह प्रभावित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Parvati Jayanti 2026: पार्वती जयंती आज, करें इस चालीसा का पाठ, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति
पूजा की चीजों का करें सम्मान
कमल का फूल, बेलपत्र और पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य पवित्र सामग्री को कहीं भी फेंकना उचित नहीं माना जाता है. शास्त्रों में इन्हें सम्मान के साथ विसर्जित करने की बात कही गई है.
घर का ईशान कोण रखें सही
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, घर के ईशान कोण में रसोई या शौचालय होने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. ऐसी मान्यता है कि इससे आर्थिक परेशानियां और धन हानि की स्थिति बन सकती है.
यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा तीसरे दिन भी स्थगित, बाबा बर्फानी के दर्शन को हजारों श्रद्धालुओं का इंतजार
ब्रह्मस्थान को रखें साफ-सुथरा
पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, घर का बीच वाला हिस्सा यानी ब्रह्मस्थान हमेशा साफ और खुला होना चाहिए. यहां गंदगी, जूठन या गड्ढा होना वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है. साथ ही जल स्रोतों को गंदा करना और स्वच्छता के नियमों की अनदेखी करना भी धार्मिक मान्यताओं में अनुचित बताया गया है.
यह भी पढ़ें: Sawan 2026: कब है पहला सावन सोमवार? जानिए पूजा विधि, महत्व और जरूरी जानकारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं