विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2021

कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आज, जानिये शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज (29 October 2021) कार्तिक मास (Kartik Maas 2021) की कृष्ण पक्ष की अष्टमी की तिथि है. जानिये शुक्रवार का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) और राहुकाल (RahuKaal) का समय.

कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आज, जानिये शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
जानिये शुक्रवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
नई दिल्ली:

आज (शुक्रवार) कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज यानि शुक्रवार के दिन भी पुष्य नक्षत्र का संयोग बना हुआ है. पुष्य नक्षत्र में खरीदारी करना शुभ माना जाता है. वहीं शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी को समर्पित है. आज के दिन पूजा का विशेष महत्व है. बता दें कि शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार को भी पुष्य नक्षत्र की स्थिति बनी हुई है. शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र प्रात: 11 बजकर 38 मिनट तक रहेगा. आप आज के दिन भी खरीदारी कर सकते हैं. पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा का माना गया है. वहीं पुष्य नक्षत्र में दुर्गासप्तशती का पाठ करने का भी विशेष महत्व है. आज (शुक्रवार) के दिन चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है. आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभकारी माना जाता है. जानिये आज का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) और राहुकाल (RahuKaal) का समय.

राहु काल का समय (RahuKaal)

आज यानि शुक्रवार को राहु काल प्रात: 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 04 मिनट तक रहेगा. राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

2q3qd0fo

जानिये आज के खास मुहूर्त 

आज के मुहूर्त (29 October 2021)

  • विक्रमी संवत्: 2078.
  • मास पूर्णिमांत: कार्तिक मास.
  • पक्ष: कृष्ण.
  • दिन: शुक्रवार.
  • तिथि: अष्टमी - 14:11:51 तक.
  • नक्षत्र: पुष्य - 11:38:47 तक.
  • करण: कौलव - 14:11:51 तक, तैतिल - 26:34:56 तक.
  • योग: शुभ - 25:57:17 तक.
  • सूर्योदय: 06:30:35 एएम.
  • सूर्यास्त: 17:38:48 पीएम.
  • चन्द्रमा: कर्क राशि.
  • द्रिक ऋतु: शरद.
  • राहुकाल: 10:41:10 से 12:04:42 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है).

शुभ मुहूर्त का समय

  • अभिजीत मुहूर्त- 11:42:25 से 12:26:58 तक.
  • दिशा शूल: पश्चिम.

अशुभ मुहूर्त का समय

  • दुष्टमुहूर्त: 08:44:14 से 09:28:47 तक, 12:26:58 से 13:11:31 तक.
  • कुलिक: 08:44:14 से 09:28:47 तक.
  • कालवेला/अर्द्धयाम: 14:40:36 से 15:25:09 तक.
  • यमघण्ट: 16:09:42 से 16:54:15 तक.
  • कंटक: 13:11:31 से 13:56:04 तक.
  • यमगण्ड: 14:51:45 से 16:15:16 तक.
  • गुलिक काल: 07:54:07 से 09:17:39 तक.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: