गुरुवार के दिन करें भगवान श्री हरि की पूजा, जानिये आज का शुभ मुहूर्त

आज (गुरुवार) कार्तिक मास (Kartik Maas 2021) की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा करने और किसी भी कार्य व व्यवसाय को शुरू करने से पहले जान लें आज का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) और राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal) का समय.

गुरुवार के दिन करें भगवान श्री हरि की पूजा, जानिये आज का शुभ मुहूर्त

जानिये आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

नई दिल्ली:

आज (गुरुवार) का दिन सुख-समृद्धि और सौभाग्य का दिन माना जाता है. आज कार्तिक मास (Kartik Maas 2021) की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि भी है. यह दिन भगवान विष्णु और मां सरस्वती दोनों की पूजा का दिन होता है. ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न नहीं होते, मगर शास्त्रों में उनको प्रसन्न करने के बेहद आसान उपाय भी बताए गए हैं, जिनके माध्यम से आप प्रभु की कृपा के पात्र बन सकते हैं. आज भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा करने और किसी भी कार्य व व्यवसाय को शुरू करने से पहले जान लें आज का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) और राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal) का समय. आज 12.00 बजे तक चतुर्दशी तिथि रहेगी. साथ ही अश्विनी नक्षत्र भी रहेगा. अभिजित मुहूर्त का समय होगा 11.45 से 12.28 बजे तक. इस दौरान आप कोई भी महत्वपूर्ण या कोई शुभ काम करना चाहें तो कर सकते हैं.

भगवान विष्णु पूजा (Vishnu Puja)

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी को समर्पित है. इस दिन पूजा करने से विष्णु जी प्रसन्न होते हैं.

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)

गुरुवार को कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की तिथि है, जो अपरान्ह 12 बजकर 02 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पूर्णिमा की तिथि प्रारंभ होगी. इसे कार्तिक पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है.

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • सूर्योदय का समय : 06:46 एएम.
  • सूर्यास्त का समय : 05:26 पीएम.
  • चंद्रोदय का समय: 04:53 पीएम.
  • चंद्रास्त का समय : 06:33 एएम.

आज के मुहूर्त (18 November 2021)

  • विक्रमी संवत्: 2078.
  • मास पूर्णिमांत: कार्तिक.
  • पक्ष: शुक्ल.
  • दिन: गुरुवार.
  • तिथि: चतुर्दशी - 12:02:50 तक.
  • नक्षत्र: भरणी - 25:29:55 तक.
  • करण: वणिज - 12:02:50 तक, विष्टि - 25:14:27 तक.
  • योग: वरियान - 26:57:22 तक.
  • द्रिक ऋतु: हेमंत.

शुभ मुहूर्त का समय

  • अभिजीत मुहूर्त - 11:44:42 से 12:27:25 तक.
  • दिशा शूल: दक्षिण.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)

आज भरणी नक्षत्र है, इस दिन वरियान योग का निर्माण हो रहा है.

अशुभ मुहूर्त का समय

  • दुष्टमुहूर्त: 10:19:16 से 11:01:59 तक, 14:35:34 से 15:18:17 तक.
  • कुलिक: 10:19:16 से 11:01:59 तक.
  • कालवेला / अर्द्धयाम: 16:01:00 से 16:43:43 तक.
  • यमघण्ट: 07:28:24 से 08:11:07 तक.
  • कंटक: 14:35:34 से 15:18:17 तक.
  • यमगण्ड: 06:45:41 से 08:05:46 तक.
  • गुलिक काल: 09:25:52 से 10:45:58 तक.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)

पंचांग के अनुसार 18 नवंबर 2021, गुरुवार को राहु काल दोपहर 1 बजकर 26 मिनट से दोपहर 02 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)