विज्ञापन

Kinnar Astro Tips: किन्नरों को कब और किस चीज का करना चाहिए दान? जानें किस्मत बदलने वाला महाउपाय

Kinnar Astro Tips: तीज-त्योहार से लेकर तमाम मांगलिक अवसरों पर बधाई देने वाले किन्नरों का आशीर्वाद कैसे मिलता है? सोई किस्मत को जगाने के लिए किन्नरों को कब और किस चीज का दान करना चाहिए, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख. 

Kinnar Astro Tips: किन्नरों को कब और किस चीज का करना चाहिए दान? जानें किस्मत बदलने वाला महाउपाय
Transgender Astro Remedies: किन्नरों से जुड़े अचूक ज्योतिष उपाय 
NDTV

Kinnar Ke Jyotish Upay Daan Samagri: रेल-बस से लेकर चौक-चौराहे तक दुआएं देने वाले जिन किन्नरों (Kinnar) का गुजारा लोगों से मिलने वाले नेग या फिर कहें दान से चलता है, मान्यता है कि उनके आशीर्वाद में बहुत ताकत होती है, जो किसी भी रंक को राजा बना सकती है. स्त्री और पुरुष से परे उभयलिंगी की श्रेणी में आने वाले इन किन्नरों का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. शादी-ब्याह और तमाम मांगलिक अवसरों पर बधाई और आशीर्वाद देने वाले किन्नरों (Eunuch) का अपना एक अखाड़ा भी है, जिसमें आचार्य महामंडलेश्वर से लेकर आम किन्नर साधु शामिल हैं. आइए किन्नर से जुड़े उन ज्योतिष उपायों के बारे में जानते हैं, जिसे करने पर आदमी की सोई किस्मत जाग जाती है और उसका गुडलक तेजी से काम करने लगता है. 

किन्नरों को किस दिन दान करना चाहिए?

ज्योतिष में किन्नर समुदाय को नवग्रहों का राजकुमार माने जाने वाले बुध ग्रह का प्रतिनिधि माना जाता है. यही कारण है कि किन्नरों से जुड़ा कोई भी उपाय बुधवार के दिन करने पर शीघ्र ही शुभ फलदायी होता है. 

किन्नरों को किस चीज का दान करें?

Latest and Breaking News on NDTV

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह से जुड़ा दोष हो या फिर बुध की महादशा चल रही हो तो व्यक्ति को बुधवार के दिन किसी किन्नर को आदर के साथ हरे रंग के कपड़े, हरे रंग की चूड़ियां, हरे रंग के फल और अन्न-धन आदि का दान करना चाहिए. 

व्यवसाय को बढ़ाने के लिए करें ये उपाय 

यदि आपको लगता है कि बहुत परिश्रम और प्रयास करने के बाद भी आपका कारोबार नहीं चल रहा है तो आपको बुधवार के दिन किसी किन्नर को ढोलक दान करना चाहिए. मान्यता है कि इस उपाय को करने पर जब किन्नर समुदाय आशीर्वाद देता है तो कारोबार में तेजी से प्रगति होती है. 

आर्थिक दिक्कतों को दूर करने वाला अचूक उपाय

Latest and Breaking News on NDTV

यदि आपके पास तमाम कोशिशों के बाद धन नहीं टिकता है और हर समय पैसों की किल्लत बनी रहती है तो आपको बुधवार के दिन पूजा की सुपारी पर एक सिक्का रखकर किसी किन्नर को दान करना चाहिए. मान्यता है कि इस उपाय से आर्थिक दिक्कत दूर होती है और घर में धन-धान्य बढ़ता है.  

सुखी दांपत्य जीवन के लिए करें ये उपाय

यदि आपके वैवाहिक जीवन को किसी की नजर लग गई है या फिर दांपत्य सुख को पाने में कोई बाधा आ रही है तो अपनी कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए आपको किन्नरों को विशेष रूप से इत्र, सफेद मिठाई और सुंदर कपड़े दान करना चाहिए. मान्यता है कि इससे प्रसन्न होकर जब किन्नर आपको आशीर्वाद देते हैं तो उसके पुण्य प्रभाव से वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com