Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा के लिए इतने बजे तक है पूजन के लिए शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि और महत्व

Govardhan Puja 2022: सूर्य ग्रहण की वजह से इस साल गोवर्धन पूजा की तिथि में बदलाव हुआ है. आमतौर पर गोवर्धन पूजा दीवाली के अगले दिन मनाई जाती है.

Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा के लिए इतने बजे तक है पूजन के लिए शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि और महत्व

Govardhan Puja 2022: इस दिन होगी गोवर्धन पूजा.

Govardhan Puja 2022, Date, Time, Shubh Muhurat, Puja Vidhi: आमतौर पर दीवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाता है. लेकिन इस साल सूर्य ग्रहण को लेकर गोवर्धन पूजा की तिथि में बदलाव हुआ है. दरअसल इस बास गोवर्धन पूजा दीवाली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को ना होकर 26 तारीख, बुधवार को यानी आज मनाई जा रही है. गोवर्धन पूजा को लोग अन्नकूट पर्व के नाम से भी जानते हैं. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण, गोमाता और गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है. इसके साथ ही इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को 56 प्रकार का भोग लगाया जाता है. इन पकवानों को अन्नकूट कहा जाता है. आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा की सही तिथि, पूजन के लिए शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व के बारे में.

कब मनाया जाता है अन्नकूट पर्व या गोवर्धन पूजा

हिंदू पंचांग के अनुसार गोवर्धन पूजा या अन्नकूट पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है. आमतौर पर इसे दीवाली के अगले दिन मनाते हैं, लेकिन इस बार दीवाली के अगले दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है. ऐसे में गोवर्धन पूजा या अन्नकूट पर्व 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

Surya Grahan 2022: आज शाम इतने बजे से लग रहा है सूर्य ग्रहण, इन 6 राशि वालों को रहना होगा खास सतर्क

गोवर्धन पूजा 2022 तिथि और शुभ मुहूर्त | Govardhan Puja 2022 Date, Shubh Muhurat

  • गोवर्धन पूजा 2022 तिथि- 26 अक्टूबर, बुधवार
  • प्रतिपदा तिथि आरंभ- 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 18 मिनट से
  • प्रतिपदा तिथि समाप्त- 26 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर
  • गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 29 मिनट से 8 बजकर 43 मिनट तक
  • पूजा की कुल अवधि- 2 घंटे 14 मिनट

गोवर्धन पूजा विधि | Govardhan Puja Vidhi

26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के लिए सबसे पहले सुबह स्नान-ध्यान से निवृत हो जाएं. इसके बाद शुभ मुहूर्त में घर के आंगन में गोवर्धन का चित्र बनाएं. इसके बाद उस पर अक्षत, रोली, खीर, बताशे, जल, दूध, पान, केसर, फूल और दीपक जलाकर भगवान गोवर्धन के विधि-विधान से पूजा करें. इसके साथ ही भगवान की आरती भी करें. मान्यता है कि इस दिन शुद्ध हृदय के भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने पर हर मनोकामना पूरी होती है. इसके अलावा इस दिन पशुधन गाय की पूजा का भी विधान है. ऐसे में विधिपूर्वक गाय की पूजा करें.

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण से बदल जाएगी गोवर्धन पूजा की तारीख! जानें तिथि, ग्रहण का समय और सूतक

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

दीवाली से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक, रोजाना खरीदारों की लग रही भीड़

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com