Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण से बदल जाएगी गोवर्धन पूजा की तारीख! जानें तिथि, ग्रहण का समय और सूतक

Surya Grahan 2022 Date and Time: साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है. ऐसे में जानते हैं इस सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2022) से जुड़ी तमाम जानकारियां.

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण से बदल जाएगी गोवर्धन पूजा की तारीख! जानें तिथि, ग्रहण का समय और सूतक

Surya Grahan 2022 Date: यहां जानिए सूर्य ग्रहण से जुड़ी सभी जानकारियां.

खास बातें

  • सूर्य ग्रहण के कारण परिवर्तन हो रहा है गोवर्धन पूजा की तारीख.
  • 25 अक्टूबर को लग रहा है सूर्य ग्रहण.
  • इस दिन होगी गोवर्धन पूजा.

Surya Grahan 2022 Date and Time, Govardhan Puja: साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है. इस सूर्य ग्रहण से ठीक एक दिन पहले यानी 24 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा. दिवाली पर घर में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि दिपावली के दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर भ्रमण करती हैं. इसलिए लोग मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कई प्रकार के उपाय करते हैं. इसके अलावा मां लक्ष्मी के आगमन के लिए दिवालाी से पहले घर की साफ-सफाई और रंग-रोगन किया जाता है. कहा जाता है कि मां लक्षमी का वास स्वच्छ स्थान पर होता है. इस बार दिवाली और गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja Date 2022) के साथ सूर्य ग्रहण (Surya Grahan in India) का संयोग बन रहा है. ऐसे में जानते हैं कि क्या सूर्य ग्रहण को लेकर गोवर्धन पूजा की तिथि में बदलाव होगा. आइए जानते हैं जानते हैं सूर्य ग्रहण के बारे में संपूर्ण जानकारी.

सूर्य ग्रहण 2022 तिथि और समय | Surya Grahan Date and Time

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, मंगलवार को लगेगा. यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा. बता दें कि यह सूर्य ग्रहण दोपहर 2.29 बजे से शुरू होगा. जबकि इस ग्रहण का मोक्ष काल शाम 6 बजकर 20 मिनट के बाद होगा. भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और शाम 5 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगा.

Dhanteras 2022: 27 साल बाद धनतेरस पर बेहद शुभ संयोग, इस बार 2 दिन होगी खरीदारी, नोट कर लें सभी शुभ मुहूर्त

कहां-कहां देखा जा सकेगा सूर्य ग्रहण | Surya Grahan in India

2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण एशिया का दक्षिण और पश्चिम भाग, अटलांटिक, यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप का उत्तरी-पूर्वी भाग में देखा जा सकता है. इसके अलावा भारत में यह सूर्य ग्रहण जम्मू, श्रीनगर, दिल्ली, गुजरात, पंजाब, लेह, उत्तराखंड, राजस्थान इत्यादि जगहों पर देखा जा सकता है. 

सूर्य ग्रहण 2022 सूतक काल | Surya Grahan 2022 Sutak Time 

सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है. भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम 4 बजे से दिखाई देगा. ऐसे में इसका सूतक काल सुबह 4 बजे से मान्य होगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य और पूजा-पाठ नहीं किया जाता है. ऐसे में इस साल गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर को ना होकर 26 अक्टूबर को होगी.

Diwali 2022: दिवाली के दिन पूरी रात जलाएं एक दीपक, जानें और कहां-कहां दीप जलाने से घर में आएगी खुशहाली

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com