विज्ञापन

Ekadashi April 2026: अप्रैल महीने में कब-कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत, जानें सही तारीख और उनका धार्मिक महत्व 

April 2026 Ekadashi Date: सनातन परंपरा में जिस पावन एकादशी को सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना जाता है, वह अप्रैल महीने में कब-कब पड़ेगी? भगवान विष्णु की कृपा बरसाने वाली एकादशी व्रत की पूजा एवं पारण का समय और धार्मिक महत्व आदि को विस्तार से जानने के लिए पढ़ें ये लेख.

Ekadashi April 2026: अप्रैल महीने में कब-कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत, जानें सही तारीख और उनका धार्मिक महत्व 
April Month Ekadashi 2026: अप्रैल महीने में एकादशी व्रत कब है?
NDTV

April Mahine Me Ekadashi Kab Hai: हिंदू धर्म में जगत के पालनहार माने जाने वाले भगवान विष्णु की पूजा के लिए एकादशी व्रत को सबसे उत्तम माध्यम माना गया है. यह व्रत प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष और शुक्लपक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है. पंचांग के अनुसार अप्रैल के महीने में यह व्रत कब-कब और किस-किस नाम से रखा जाएगा? अप्रैल के महीने में पड़ने वाले एकादशी व्रत का क्या धार्मिक महत्व है और उसे विधि-विधान से रखने पर कौन सी कामना पूरी हो सकती है? आइए अप्रैल 2026 में पड़ने वाली सभी एकादशी के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

अप्रैल में कब-कब पड़ेगा एकादशी का व्रत?

Latest and Breaking News on NDTV

वरुथिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त 

पंचांग के अनुसार वैशाख मास की एकादशी तिथि जिसे वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है वह इस साल अप्रैल महीने की 13 तारीख को पड़ेगी. वैशाख कृष्णपक्ष की एकादशी तिथि 13 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 01:16 बजे प्रारंभ होकर अगले दिन 14 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 01:08 बजे समाप्त होगी. ऐसे में उदया तिथि के आधार पर यह व्रत 13 अप्रैल 2026 को ही रखा जाएगा और इसका पारण अगले दिन 14 अप्रैल को प्रात:काल 06:5 से लेकर 08:31 के बीच किया जा सकेगा. 

वरुथिनी एकादशी का धार्मिक महत्व

Latest and Breaking News on NDTV

सनातन परंपरा में वैशाख मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को वरुथिनी एकादशी व्रत के नाम से जाना जाता है. हिंदू धर्म में वरुथिनी एकादशी व्रत को सभी दुखों, कष्ट को हरने वाला और अंत में मोक्ष दिलाने वाला माना गया है. मान्यता है कि वरुथिनी एकादशी व्रत को विधि-विधान से करने पर साधक को कई हजार वर्षों के तप और सूर्य ग्रहण के दान के बराबर पुण्यदायी माना गया है. इस व्रत को श्री हरि के रक्षा कवच के रूप में माना जाता है, जिसके पुण्य प्रताप से साधक हमेशा नकारात्मक ऊर्जा से बचा रहता है. 

मोहिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त 

Latest and Breaking News on NDTV

हिंदू मान्यता के अनुसार वैशाख शुक्लपक्ष की एकादशी पर भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार की विशेष पूजा और व्रत किया जाता है. पंचांग के अनुसार इस साल यह पावन तिथि 26 अप्रैल 2026 की शाम को 06:06 बजे प्रारंभ होकर अगले दिन 27 अप्रैल 2026 को सायंकाल 06:15 बजे समाप्त होगी. ऐसे में उदया तिथि को आधार मानते हुए मोहिनी एकादशी व्रत 27 अप्रैल 2026 को रखा जाएगा. जबकि इस व्रत का पारण अगले दिन 28 अप्रैल को प्रात:काल 05:43 से 08:21 के बीच किया जा सकेगा. 

Kamada Ekadashi 2026: 28 या 29 मार्च, आखिर कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और संपूर्ण पूजा विधि

मोहिनी एकादशी का धार्मिक महत्व

हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु को समर्पित मोहिनी एकादशी व्रत को करने पर साधक तमाम तरह के सांसारिक मोह और बंधनों से मुक्त होकर श्री हरि से सुख-सौभाग्य प्राप्त करता है. मोहिनी एकादशी का यह व्रत साधक के द्वारा जाने-अनजाने में किए गये पापों का नाश करके पुण्य प्रदान करता है. हिंदू मान्यता के अनुसार मोहिनी एकादशी का व्रत कई हजारों गाय के दान के बराबर पुण्यदायी माना गया है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com