विज्ञापन

Eid kab hai 2026 : 19 या 20 मार्च कब है ईद? शुरू कर दें तैयारी यह रही सही तारीख

ईद कब है 2026? ईद 19 मार्च को है या 20 मार्च को, इसके लेकर असमंजस की स्‍थि‍त‍ि में हैं तो यह रही सही तारीख.

Eid kab hai 2026 : 19 या 20 मार्च कब है ईद? शुरू कर दें तैयारी यह रही सही तारीख
2026 में ईद की दो तारीखें कौन सी हैं?

Eid Ul Fitr 2026 Date : इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र महीने रमजान की जल्‍द ही शुरूआत होने वाली है. रमजान कब से शुरू होंगे यह चांद द‍िखने के बाद ही होगी.इस पाक महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं और इबादत करते हैं. सऊदी अरब में रमजान का चांद दिख गया है, जिसका मतलब है कि सऊदी में यह पवित्र महीना 18 फरवरी से शुरू हो चुकी है.यानी एक महीन बाद ईद है.
ईद मुसलमानों का बड़ा त्योहार है, जो साल में 2 बार मनाया जाता है. एक बार रमजान खत्म होने के बाद ईद उल फितर (Eid Ul Fitr) मनाया जाता है, जिसे मीठी ईद (Mithi Eid) के नाम से भी जाना जाता है. तो एक बार ईद उल अजहा (Eid Ul Adha) मनाया जाता है. इसे बकरीद (Bakrid) के नाम से भी जाना जाता है. हर क‍क‍िसी के ल‍िए ये दोनों ही ईद बेहद खास है, ब‍िल्‍कुल हर मुसलान की आस्‍था इससे जुड़ी हुई है. ईद की तारीख चांद के दिखने पर निर्भर करती है. आने वाले समय में ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा. चलिए जानते हैं ये ईद किस तारीख को पड़ रही है और इसका क्‍या महत्‍व होगा. 

Ramadan 2026: 19 या 20 फरवरी भारत में कब से शुरू होगा रमजान का पाक महीना? यहां जान लीजिए सही तारीख

Latest and Breaking News on NDTV


2026 में ईद कितनी तारीख को है? (Eid kab hai eid 2026)

ईद उल फितर का त्योहार 29वें रोजे की शाम को चांद दिखाई देने के अगले दिन मनाया जाता है. अगर ईद का चांद 18 मार्च को दिखाई देता है, तो ईद 19 मार्च को मनाई जाएगी. अगर 19 को चांद दिखता है,  तब ईद 20 मार्च को मनाई जा सकती है.  इनमें से ईद की सही तारीख क्या होगी ये चांद दिखाई देने के बाद ही न‍िश्‍च‍ित होगी.  

ईद उल फितर क्यों मनाई जाती है (Eid Ul Fitr Kyu Manai Jati Hai)

ईद उल-फितर का त्योहार रमजान के पाक महीने के आख‍िर और अल्लाह के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन माना गया है. यह खुशी, भाईचारे को बढ़ाने और जरूरतमंदों को दान देने का त्योहार भी माना गया है. इस दिन मुसलमान नए कपड़े पहनते हैं और खास नमाज पढ़ते हैं. साथ ही घरों में मीठे और शाही पकवान बनाकर त्‍योहार मनाया जाता है. ईद पर पारंपरिक डिशेज हर मुसलमान के घर में बनती हैं,  जिनमें सेंवई और बिरयानी प्रमुख है। ईद के दिन मुसलमान अल्लाह का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने रोजे रखने की ताकत दी. इस दिन लोग एक-दूसरे से गले मिलते हैं और ईद मुबारक भी कहते हैं. 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com