Diwali festival 2023 : हिन्दू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक दिवाली हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है. दीपों का त्योहार दिवाली बड़े ही धूम-धाम के साथ पूरे देश में मनाया जाता है. इस दिन भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है. आपको बता दें कि दिवाली का पर्व 5 दिन तक चलता है. धनतेरस से शुरूआत होती है, जो भाई दूज के साथ समाप्त होता है. ऐसे में आज हम धनतेरस से लेकर भाई दूज की तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त डिटेल में बताते हैं, ताकि आपको कोई कंफ्यूजन ना रह जाए.
इस समय कपूर और लौंग को एकसाथ जलाने से दूर होती हैं परेशानियां, घर में होता है सुख समृद्धि का आगमन
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिवाली कैलेंडर 2023 | Diwali calendar 2023

छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी - नरका चतुर्दशी या फिर छोटी दिवाली 11 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से 12 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगी. इस दिन लोग काली मां, हनुमान जी और यमदेव की पूजा करते हैं.

दिवाली कब है इस साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरूआत 12 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से होगी, जो अगले दिन यानी 13 नवंबर को 2 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगा. ऐसे में दिवाली 12 को मनाई जाएगी.

दिवाली पूजा का शुभ मुहू्र्त (Diwali puja shubh muhurat 2023) - दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त 5 बजकर 40 मिनट से लेकर 7 बजकर 36 मिनट तक रहेगा. इस दौरान आप गणेश और लक्ष्मी पूजन कर सकते हैं.
गोवर्धन पूजा - इस साल गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को होगी. पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 36 मिनट तक रहेगा.
भाई दूज - वहीं, अंत में आता है भाई दूज. यह 15 नवंबर को मनाया जाएगा. इसका शुभ मुहूर्त 14 नवंबर को ही शुरू हो जाएगा दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से जो 15 को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं