Hindu Worship Rules: दैनिक पूजा के नियम
NDTV
Ghar Me Puja Kaise Kare: सनातन परंपरा में सुख-शांति और सौभाग्य की कामना को लिए व्यक्ति हर दिन विधि-विधान से अपने आराध्य देवी या देवता की पूजा करता है. यह दैनिक पूजा सिर्फ कामनाओं को पूरा करने के लिए ही नहीं बल्कि ईश्वर के प्रति कृतज्ञता के भाव को प्रकट करने के लिए भी होती है. तन और मन से पवित्र होकर की जाने वाली यह दैनिक पूजा ईश्वर से जुड़ाव और उसके प्रति श्रद्धा भाव जगाने वाली होती है, लेकिन कई बार लोगों को लगता है कि खूब पूजा-पाठ करने के बाद भी उनकी साधना सफल नहीं हो रही है. यदि अपको भी कुछ ऐसा ही लगता है तो आपको दैनिक पूजा को सफल बनाने के लिए इससे जुड़े नियमों का पालन जरूर करना चाहिए.

- हिंदू मान्यता के अनुसार नित्य की जाने वाली पूजा को एक निश्चित समय और निश्चित स्थान पर करना चाहिए. ईश्वर से जुड़ी दैनिक पूजा को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके करना चाहिए.
- प्रतिदिन की जाने वाली पूजा को प्रारंभ करने से पहले साधक को सभी पूजन सामग्री अपने पास इकट्ठा करके रख लेनी चाहिए ताकि उसके द्वारा की जाने वाली ईश्वरीय साधना के दौरान कोई व्यवधान न आए.

- दैनिक पूजा करने के लिए हमेशा आसन का प्रयोग करें, भूलकर भी जमीन पर बैठकर साधना न करें. इसी प्रकार पूजा के लिए दूसरे का आसन या जप के लिए दूसरे की माला का प्रयोग न करें.
- अपने आराध्य देवी या देवता की पूजा करने के लिए साधक को प्रतिदिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान-ध्यान करने का प्रयास करना चाहिए.
- दैनिक पूजा को सफल बनाने के लिए व्यक्ति को सिर्फ तन से ही नहीं बल्कि मन से भी शुद्ध होना चाहिए और एकाग्र मन से अपने आराध्य देवी-देवता की उपासना करना चाहिए.
- हिंदू मान्यता के अनुसार पूजा का शुभारंभ प्रथम पूजनीय भगवान श्री गणेश के मंत्रों से करना चाहिए.
- पूजा के प्रारंभ में सबसे पहले सभी देवी-देवताओं को शुद्ध जल से स्नान कराना चाहिए. इसके बाद रोली, चंदन आदि से उनका तिलक करना चाहिए.

- दैनिक पूजा में हमेशा ताजे पुष्प का प्रयोग करना चाहिए. पूजा में हमेशा अपने आराध्य के प्रिय पुष्पों को अर्पित करें और भूलकर भी वर्जित, खंडित या बासी फूल न चढ़ाएं. दैनिक पूजा में अपने आराध्य देवी-देवता को निषिद्ध चीजें भूलकर भी अर्पित न करें.
- ईश्वर की पूजा में कभी भी चढ़े हुए फूल को दोबारा नहीं चढ़ाना चाहिए और न ही बुझे हुए दीये को दोबारा से प्रयोग करना चाहिए.
- दैनिक पूजा में भगवान को उनका प्रिय भोग अवश्य लगाएं और पूजा के पश्चात् उसे सभी को बांटने के बाद स्वयं भी ग्रहण करें.
- हिंदू मान्यता के अनुसार देवी-देवताओं की पूजा बगैर आरती के अधूरी मानी जाती है. ऐसे में दैनिक पूजा में दीया जलाकर अपने आराध्य की आरती अवश्य करें.

- पूजा के अंत में अपने स्थान पर खड़े होकर अपने आरध्य देवी-देवता की प्रदक्षिणा करें.
- प्रतिदिन की जाने वाली पूजा में दिखावा न करें और इसके अंत में अपने आराध्य देवी-देवता से पूजा में हुई भूल-चूक के लिए क्षमायाचना करें.
- दैनिक पूजा को पूरा करने के बाद साधक को अपने आसन के नीचे पवित्र जल की दो बूंदे गिराकर अपने माथे पर लगाना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा न करने वाले व्यक्ति के पुण्यफल इंद्र देवता को मिल जाते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Daily Puja At Home, Dainik Puja Ke Niyam, Ghar Me Puja Kaise Kare, Ghar Me Puja Kaise Karni Chahiye, Faith