- छतरपुर मंदिर में मां कात्यायनी की है मूर्ति.
- दक्षिणी दिल्ली में स्थित है छतरपुर मंदिर.
- सुबह 3 बजे से शुरू हो जाता है माता का श्रृंगार.
Chattarpur Mandir: दिल्ली में कई धार्मिक स्थल मौजूद हैं. छतरपुर मंदिर (Chattarpur Mandir) में उन्हीं में से एक है. यहां मां कात्यायनी मंदिर, श्रीलक्ष्मी विनायक मंदिर, मार्कण्डेय मंडप और हनुमान जी का मंदिर मैजूद है. इस मंदिर का वास्तविक नाम श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ है. यह मंदिर दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर (Chattarpur) में अवस्थित है. सफेद मार्बल से बना हुआ यह मंदिर खूबसूरत बगीचों से घिरा हुआ है. कहा जाता है कि इस मंदिर की स्थापना कर्नाटक के संत बाबा नागपाल जी ने की थी. छतरपुर माता मंदिर में मां दुर्गा के छठे स्वरूप माता कात्यायनी (Maa Katyayani) की भव्य और दिव्य मूर्ति स्थापित है. आइए जानते हैं छतरपुर मंदिर में क्या खास है और वहां कैसे पहुंचे.
छतरपुर मंदिर कैसे पहुंचे | How To Reach Chattarpur Mandir
दिल्ली के किसी भी एरिया से छतरपुर मंदिर आसानी से पहुंचा जा सकता है. मेट्रो की बात करें तो, यहां से सबसे नजदीकी मेट्रो छतरपुर (यलो लाइन) है. मेट्रो स्टेशन से मंदिर महज 500 मीटर की दूरी पर अवस्थित है. इसके अलावा दिल्ली के सभी हिस्सों से छतरपुर के लिए बस मिलती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
क्या है छतरपुर मंदिर की खासियत | Specialty of Chattarpur Mandir
कात्यायनी माता मंदिर में मां भगवती का श्रृंगार रोज सुबह 3 बजे से शुरू हो जाता है. माता के श्रृंगार में इस्तेमाल किए जाने वाले वस्त्र, माला और आभूषण इत्यादि कभी दोहराए नहीं जाते हैं. साथ ही माला के श्रृंगार में इस्तेमाल किए जाने वाले फूल दक्षिण भारत से मंगवाए जाते हैं. इस मंदिर की खासियत है कि यह ग्रहण के दौरान भी खुला रहता है. नवरात्र के दौरान यह मंदिर 24 घंटे खुला रहता है.
भक्त अपनी इच्छा पूर्ति के लिए चढ़ाते हैं ये सब
माता कात्यायनी मंदिर के प्रवेश द्वार के पास ही एक विशाल पेड़ है. भक्त इस पेड़ पर चुनरी, चूड़ी इत्यादि चढ़ाते हैं. मान्यता है कि यहां ये सब चीजें चढ़ाने से भक्तों की इच्छा पूरी होती है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
खबरों की खबर : ज्ञानवापी की ऐसी सर्वे रिपोर्ट पर कैसे हो भरोसा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं