विज्ञापन

Chandra Grahan 2026: ग्रहण खत्म होने के बाद घर में क्यों छिड़कते हैं गंगाजल? पंडित से जानिए शुद्धि का धार्मिक महत्व

Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया, इसलिए यहां सूतक मान्य नहीं हुआ. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि गंगाजल छिड़काव शुद्धि और सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक माना जाता है.

Chandra Grahan 2026: ग्रहण खत्म होने के बाद घर में क्यों छिड़कते हैं गंगाजल? पंडित से जानिए शुद्धि का धार्मिक महत्व
ग्रहण के बाद गर को करें शुद्ध
ndtv

भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की अवधि करीब सुबह 6:53 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक थी. हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं दिया. इसलिए यहां सूतक मान्य नहीं था और पूजा-पाठ या राखी के पर्व पर कोई रोक नहीं थी. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि धार्मिक मान्यता में ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मक प्रभाव बढ़ने की बात कही जाती है. जहां ग्रहण दिखाई देता है, वहां मोक्ष के बाद स्नान, सफाई और गंगाजल छिड़कने की परंपरा है. इसका उद्देश्य भय नहीं, बल्कि शुद्धि और सकारात्मक भाव से जुड़ा माना जाता है.

घर में ऐसे करें गंगाजल का छिड़काव

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि ग्रहण दिखाई देने वाले स्थानों पर मोक्ष के बाद स्नान कर साफ कपड़े पहनने की परंपरा है. इसके बाद साफ पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर घर के मुख्य द्वार, पूजा स्थान, कमरों और रसोई में हल्काा छिड़काव किया जा सकता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इसके बाद पूजा या भोजन शुरू किया जाता है.

यह भी पढ़ें:  Rakhi Bandhne ka Shubh Muhurat: आज क्या है राखी बांधने का टाइम? जानिए शुभ मुहूर्त और किस समय बांधने से बचें

मंदिर में क्या होता है जानिए

उन्होंने आगे बताया कि जहां ग्रहण दिखाई देताा है वहां परंपरा के अनुसार मोक्ष के बाद मंदिर की सफाई की जाती है. इसके बाद देवी-देवताओं का पवित्र जल या गंगाजल से अभिषेक कर नियमित पूजा और आरती शुरू की जााती है.

भारत में नहीं है कोई अनिवार्यता

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि 28 अगस्त का ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए यहां सूतक या ग्रहण बाद की शुद्धि अनिवार्य नहीं है. फिर भी आस्था रखने वाले लोग गंगाजल का छिड़काव शुद्धि और शुभ शुरुआत के भााव से कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  Rakhi Bandhne ka Shubh Muhurat: आज क्या है राखी बांधने का टाइम? जानिए शुभ मुहूर्त और किस समय बांधने से बचें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandra Grahan 2026, Chandra Grahan 2026 Asar, Chandra Grahan 2026 Daan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com