विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2018

बद्रीनाथ धाम के कपाट 6 महीने के लिए बंद

बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 20 नवंबर को रीति-रिवाज और मंत्रोच्चारण के बीच शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए.

बद्रीनाथ धाम के कपाट 6 महीने के लिए बंद
बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
नई दिल्ली: बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 20 नवंबर को रीति-रिवाज और मंत्रोच्चारण के बीच शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए. कपाट को अपराह्न् 3.21 बजे बंद किया गया. केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के बाद बद्रीनाथ छह महीने के लिए शीतकाल में बंद होने वाला चौथा धाम है.

अधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष के 'दर्शन' के अंतिम दिन बद्रीनाथ धाम में कुल 5,237 श्रद्धालु दर्शन के लिए आए. कपाट बंद होने के समय बैंडों ने धार्मिक धुन बजाए.

केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए नौ नवंबर को और गंगोत्री धाम के कपाट आठ नवंबर को बंद कर दिए गए.

इनपुट - आईएएनएस

वीडियो - उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश, बद्रीनाथ, केदारनाथ यात्रा रोकी गई
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Badrinath Temple, Badrinath, Shiva, Badrinath Temple Closed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com