विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2016

महाकालेश्वर भस्म आरती में आधार कार्ड के जरिए ही मिलेगा भक्तों को प्रवेश

Also Read in
महाकालेश्वर भस्म आरती में आधार कार्ड के जरिए ही मिलेगा भक्तों को प्रवेश
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने फैसला किया है कि आने वाले समय में वह महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में आधार कार्ड के जरिए ही भक्तों को प्रवेश देगी. फिलहाल इसे अनिवार्य नहीं किया गया है. मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर देश के 12 ज्योतिलिंगों में से एक है.

इस आशय के आदेश महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के प्रभारी प्रशासक व डिप्टी कलेक्टर अवधेश शर्मा ने जारी किया हैं. शर्मा ने बताया कि जिला कलेक्टर एवं महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष के निर्देशानुसार हमने भस्म आरती बुकिंग काउंटरों पर पदस्थ समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे भस्म आरती में बुकिंग के समय दर्शनार्थियों से पहचान पत्र के रूप में उनके आधार कार्ड की प्रतिलिपि लेने के बाद ही बुकिंग करें. उन्होंने कहा कि यह निर्णय कुछेक दिन पहले ही में लिया है.

शर्मा ने बताया कि वर्तमान में अन्य दस्तावेजों के जरिए भी भस्म आरती की बुकिंग की जा रही है, लेकिन आने वाले दिनों में इसकी बुकिंग के लिए आधार अनिवार्य हो जाएगा. भगवान महाकालेश्वर की प्रतिदिन तड़के 4 बजे होने वाली भस्म आरती दो घंटे तक चलती है. इसके शुरू होने से ठीक पहले मंदिर के कपाट खुलते हैं. उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर के गर्भगृह की क्षमता को देखते हुए भस्म आरती में एक दिन में 1500 भक्तों को ही प्रवेश दिया जा सकता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उज्जैन, महाकाल मंदिर, महाकालेश्वर भगवान, भस्म आरती, ज्योतिलिंग, Ujjain, Ujjain Mahakal Temple, Mahakal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com